शरीर में बढ़ रही है गर्मी तो इन 7 चीजों से बना लें दूरी, आपकी तबीयत को बिगाड़ रहे हैं ये फूड्स

Foods To Avoid In Summer: ऐसे कुछ फूड्स हैं जिन्हें खाने पर शरीर की गर्मी बढ़ सकती है. यहां इन गर्मी बढ़ाने वाली चीजों का ही जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर लू का खतरा बढ़ता है.

Garmi badhane wali cheejein
1 / 8
Garmi badhane wali cheejein

Bad Summer Foods: गर्मियों के मौसम में खानपान में सिर्फ उन चीजों को रखना चाहिए जो शरीर के तापमान को संतुलित रखती हैं. अगर तापमान संतुलित रखने वाली चीजें ना खाई जाएं को इससे शरीर में हीट बढ़ती है. बाहर की गर्माहट और शरीर के अंदर की गर्मी मिलकर तबीयत खराब कर सकती है. खासतौस से लू का खतरा बढ़ जाता है. यहां ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो शरीर की गर्मी को बढ़ा सकते हैं. इन फू्ड्स का कम सेवन करने की कोशिश करना जरूरी है.

विज्ञापन

मसालेदार खाना

मसालेदार खाना 2 / 8

जरूरत से ज्यादा मसालेदार चीजें खाई जाएं तो शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. खासकर लाल मिर्च और गरम मसाला खाने से पसीना ज्यादा आता है और शरीर अंदर से गर्म होता है.

विज्ञापन

अदरक और लहसुन

अदरक और लहसुन 3 / 8

अदरक लहसुन यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इन्हें अधिक मात्रा में खाया जाए तो शरीर की गर्मी बढ़ती है.

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स 4 / 8

सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, और अखरोट हॉट नेचर के होते हैं यानी ये शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं. इन्हें गर्मियों में ज्यादा नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

अचार और प्रोसेस्ड फूड्स

अचार और प्रोसेस्ड फूड्स 5 / 8

अचार और प्रोसेस्ड फूड्स खाने पर शरीर में गर्मी बढ़ती है. इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है.

शक्कर और मीठी चीजें

शक्कर और मीठी चीजें 6 / 8

अधिक चीनी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे शरीर में गर्मी महसूस होती है. इसीलिए शक्कर और मीठी चीजों को ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

कॉफी

कॉफी 7 / 8

कॉफी या चाय में मौजद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं. इनसे शरीर का तापमान बढ़ता है और शरीर के अंदर गर्मी पैदा होती है.

बर्गर-पिज्जा

बर्गर-पिज्जा 8 / 8

शरीर के अंदर गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स में बर्गर और पिज्जा भी शामिल हैं. इन प्रोसेस्ड और पैकेबंद फूड्स में प्रीजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं. इनसे शरीर की गर्मी बढ़ती है और शरीर में पानी की कमी होती है सो अलग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन