World’s Largest Flower: न तना, न पत्ती... पर वजन 11 किलो; जानिए कहां खिलता है दुनिया का सबसे बड़ा फूल?

World’s Largest Flower: इंडोनेशिया के वर्षावनों में पाए जाने वाले दुनिया के सबसे बड़े फूल 'रैफ्लेशिया अर्नोल्डी' की अनोखी बनावट, वजन और इसके शव फूल कहलाने के पीछे की दिलचस्प वजह जानें.

World’s Largest Flower Rafflesia Arnoldii
1 / 6

दुनिया भर में फूलों की करीब 4 लाख किस्में पाई जाती हैं, जिनमें रैफ्लेशिया अर्नोल्डी सबसे अनोखा है. इस विशालकाय फूल को अपने बड़े आकार और भारी वजन के कारण दुनिया का सबसे बड़ा फूल माना गया है.

विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा फूल

दुनिया का सबसे बड़ा फूल2 / 6

इस खास फूल का नाम ब्रिटेन के मशहूर सर्जन जोसेफ अर्नोल्ड के नाम पर रखा गया है. उन्होंने साल 1818 में पहली बार इस अनोखे फूल के नमूने का गहराई से अध्ययन किया था.

विज्ञापन

आकार और वजन

आकार और वजन3 / 6

इस फूल का व्यास लगभग 3 फीट 3 इंच तक होता है और इसका वजन 11 किलोग्राम तक पहुंच जाता है. इसकी पांच लाल-भूरे रंग की पंखुड़ियां होती हैं, जिन पर सफेद रंग के खूबसूरत धब्बे दिखाई देते हैं.

कम जीवन चक्र

कम जीवन चक्र4 / 6

इस फूल का पूरा जीवन चक्र केवल 1 साल का होता है, जिसमें इसे पूरी तरह विकसित होने में लंबा समय लगता है. एक बार अच्छी तरह खिलने के बाद यह सिर्फ 5 से 7 दिनों तक ही जीवित रहता है और फिर खत्म हो जाता है.

विज्ञापन

पाए जाने का स्थान

पाए जाने का स्थान5 / 6

यह अनोखा फूल मुख्य रूप से इंडोनेशिया के वर्षावनों और बोर्नियो व सुमात्रा के द्वीपों में पाया जाता है. यह जंगल के केवल उसी हिस्से में पनपता है जहां नमी बहुत ज्यादा होती है और सूरज की धूप बेहद कम पहुंचती है.

अनोखी बनावट

अनोखी बनावट6 / 6

इस फूल की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें कोई जड़, पत्ती या तना नहीं होता. यह ऊर्जा के लिए टेट्रास्टिग्मा या जंगली अंगूर के पौधे पर निर्भर रहता है और इसे किसी दूसरी जगह नहीं उगाया जा सकता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन