दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, जिसे बनाकर भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, कितनी ऊंचाई पर बनी है जानें?

भारतीय इंजीनियरों ने ऐसी-ऐसी चीजें बनाई हैं, जिन्हें पूरी दुनिया देखती रह गई। इनमें देश की सबसे ऊंची सड़क भी है, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची सड़क भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि वह सड़क कहां है और कितनी ऊंचाई पर है?

Mig La Pass
1 / 5

देश-दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पूर्वी लद्दाख में चांगथांग पठार पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास बनी है। इस सड़क का नाम मिग ला पास है, जिसे अक्टूबर 2025 में सीमा सड़क संगठन (BRO) के द्वारा प्रोजेक्ट हिमांक के तहत बनाया गया था।

विज्ञापन

19400 फीट ऊंचाई पर सड़क

19400 फीट ऊंचाई पर सड़क2 / 5

समुद्रतल से 19400 फीट (लगभग 5913 मीटर) ऊंचाई पर बनी यह सड़क इंजीनियरिंग का कमाल है। यह दुनिया का सबसे ऊंची मोटरेबल (मोटर वाहन चलाने योग्य) सड़क है। इसे बनाकर भारत ने अपनी ही उमलिंग ला (19024 फीट) सड़क का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन

पूवी लद्दाख से चीन बॉर्डर तक

पूवी लद्दाख से चीन बॉर्डर तक3 / 5

मिग ला पास करीब 64 किलोमीटर लंबा है, जो पूर्वी लद्दाख के लिकारू-मिग ला-फुक्चे (LMLF) मार्ग हानले को फुकचे (चीन सीमा के पास) गांव से कनेक्ट करती है। इस सड़क से सेना की आवाजाही आसानी होती है, जिसे जरूरत के समय तेजी से मदद पहुंचाई जाती है।

जीरो टेंपरेचर और कम ऑक्सीजन

जीरो टेंपरेचर और कम ऑक्सीजन4 / 5

मिग ला पास वाले एरिया में जीरो डिग्री टेंपरेचर रहता है और ऑक्सीजन भी बहुत कम होती है। फिर भी यह सड़क देश की सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है। देश के विकास के लिए भी काफी जरूरी है और हसीन वादियों के बीच खूबसूरत सफर भी है।

विज्ञापन

खारदुंग ला पास से छिना रिकॉर्ड

खारदुंग ला पास से छिना रिकॉर्ड5 / 5

मिग ला पास से पहले खारदुंग ला पास को देश और दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में गिना जाता था, जिसकी ऊंचाई 17582 फीट है। लंबे समय तक इस सड़क के नाम रिकॉर्ड दर्ज रहा। लेकिन मिग ला और उमलिंग ला ने खारदुंगा ला पास का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन