कच्चा चिकन धो रहे हैं तो हो जाइए सावधान! एक्सपर्ट्स से जानिए क्यों है खतरनाक

क्या आप भी चिकन पकाने से पहले उसे धोते हैं? एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. जानिए कच्चे चिकन को सही तरीके से हैंडल करने का सुरक्षित तरीका.

Why Washing Raw Chicken Is Dangerous
1 / 6
Credit: Freepik

विज्ञापन

कच्चा चिकन धोना पड़ सकता है भारी

कच्चा चिकन धोना पड़ सकता है भारी2 / 6

अक्सर लोग चिकन पकाने से पहले उसे पानी से धोते हैं ताकि वो साफ हो जाए. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये आदत सुरक्षित नहीं है. इससे बैक्टीरिया हटने की बजाय फैल सकते हैं.

विज्ञापन

बैक्टीरिया फैलने का बढ़ता है खतरा

बैक्टीरिया फैलने का बढ़ता है खतरा3 / 6

कच्चे चिकन में साल्मोनेला और कैंपिलोबैक्टर जैसे खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं. जब आप इसे धोते हैं, तो पानी के छींटों के साथ ये बैक्टीरिया सिंक, बर्तन और किचन में फैल जाते हैं. कई लोगों को लगता है कि चिकन धोने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. रिसर्च बताती है कि धोने से बैक्टीरिया कम नहीं होते, बल्कि संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

क्रॉस-कंटैमिनेशन का खतरा

क्रॉस-कंटैमिनेशन का खतरा4 / 6

चिकन धोते समय पानी के छींटे 80 सेंटीमीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास रखे खाने और सतहों पर बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं. इसे क्रॉस-कंटैमिनेशन कहा जाता है.  

विज्ञापन

सही तरीका क्या है?

सही तरीका क्या है?5 / 6

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिकन को धोने की जरूरत नहीं होती. उसे सीधे पकाना सबसे सुरक्षित तरीका है, क्योंकि सही तापमान पर पकाने से सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. चिकन को कम से कम 75 डिग्री तापमान पर पकाना चाहिए. यही एक तरीका है जिससे सभी खतरनाक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं.  

चिकन साफ करने का सुरक्षित तरीका

चिकन साफ करने का सुरक्षित तरीका6 / 6

अगर चिकन में नमी ज्यादा लगे तो उसे धोने की बजाय पेपर टॉवल से हल्के हाथ से पोंछ सकते हैं. इसके बाद हाथ और सतह को अच्छे से साफ करना जरूरी है. कच्चे चिकन को संभालते समय अलग कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें, हाथ तुरंत धोएं और सभी सतहों को सैनिटाइज करें. इससे संक्रमण का खतरा कम होता है. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन