देश के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा MBBS की सीटें? जानें भारत में कुल कितने हैं मेडिकल कॉलेज

मेडिकल की पढ़ाई के लिए सही राज्य और कॉलेज चुनना हर छात्र का सपना होता है. जानिए यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में एमबीबीएस सीटों और कॉलेजों का ताजा गणित.

which state has most MBBS seats in India
1 / 6

नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कॉलेजों और सीटों का गणित समझना बेहद जरूरी है. साल 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 718 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं जिनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों शामिल हैं.

विज्ञापन

कॉलेजों की संख्या में कौन सा राज्य है नंबर वन?

कॉलेजों की संख्या में कौन सा राज्य है नंबर वन?2 / 6

मेडिकल कॉलेजों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 कॉलेजों के साथ देश में सबसे ऊपर पायदान पर बना हुआ है. इसके ठीक बाद महाराष्ट्र में 80 और तमिलनाडु में 77 कॉलेज मौजूद हैं जो मेडिकल शिक्षा के बड़े केंद्र माने जाते हैं.

विज्ञापन

कहां हैं एमबीबीएस की सबसे ज्यादा सीटें?

कहां हैं एमबीबीएस की सबसे ज्यादा सीटें?3 / 6

भले ही कॉलेजों की गिनती में यूपी आगे हो लेकिन एमबीबीएस सीटों के मामले में कर्नाटक 12,545 सीटों के साथ टॉप पर है. उत्तर प्रदेश 12,475 सीटों के साथ दूसरे और तमिलनाडु 12,050 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर आता है जो छात्रों के लिए बड़ी राहत है.

महाराष्ट्र और तेलंगाना में सीटों का क्या है हाल?

महाराष्ट्र और तेलंगाना में सीटों का क्या है हाल?4 / 6

महाराष्ट्र में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 11,846 सीटें उपलब्ध हैं जो राज्य के 80 कॉलेजों में फैली हुई हैं. वहीं तेलंगाना तेजी से उभरता राज्य है जहाँ 9,040 एमबीबीएस सीटें मौजूद हैं और यह दक्षिण भारत का बड़ा एजुकेशन हब बन चुका है.

विज्ञापन

गुजरात और राजस्थान के पास है कितना कोटा?

गुजरात और राजस्थान के पास है कितना कोटा?5 / 6

गुजरात में फिलहाल 41 मेडिकल कॉलेजों के जरिए कुल 7,250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले का मौका मिलता है. दूसरी तरफ राजस्थान में 43 कॉलेज होने के बावजूद सीटों की संख्या 6,475 है जो काउंसलिंग के समय छात्रों के लिए अहम फैक्टर साबित होता है.

काउंसलिंग के समय किन बातों का रखें ध्यान?

काउंसलिंग के समय किन बातों का रखें ध्यान?6 / 6

छात्रों को अपनी रैंक और पसंदीदा राज्य में सीटों की उपलब्धता के आधार पर ही कॉलेजों का चुनाव करना चाहिए. डिस्क्लेमर: यह आंकड़े साल 2025 की रिपोर्ट पर आधारित हैं और काउंसलिंग से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन