पाक‍िस्‍तान में कौन सी नदी है सबसे लंबी, क्या भारत की गंगा से भी है ज्यादा बड़ी?

गंगा नदी जो भारत की सबसे बड़ी नद‍ियों में से एक है. भारतवास‍ियों के लिए यह सिर्फ एक नदी ही नहीं, बल्‍क‍ि आस्‍था का भी एक प्रतीक है. लेकिन, क्‍या आप जानते हैं पाक‍िस्‍तान की सबसे लंबी नदी कौन सी है? अगर नहीं तो इस खबर में आपको इसका जवाब जरूर म‍िल जाएगा.

pakistan ki sabse lambi nadi
1 / 7

Advertisment

पाकिस्तान की सबसे बड़ी नदियां

पाकिस्तान की सबसे बड़ी नदियां2 / 7

पाकिस्तान में तीन बड़ी नदियां हैं. इन नद‍ियों में सबसे पहला नाम सिंधु, दूसरा झेलम और तीसरा चिनाब शाम‍िल है. सिंधु नदी ही पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की जीवनरेखा है ये नदी

पाकिस्तान की जीवनरेखा है ये नदी3 / 7

जैसे भारत के लिए गंगा जीवनदायी और महत्वपूर्ण नदी है, वैसे ही पाकिस्तान के लिए सिंधु नदी उसकी जीवनरेखा और बेहद ही महत्वपूर्ण नदी है. सिंधु नदी ही पाकिस्तान का मुख्य जल स्रोत है. इस वजह से ही इसे पाकिस्तान की जीवनरेखा कहा जाता है.

कहां से होकर निकलती है सिंधु नदी

कहां से होकर निकलती है सिंधु नदी4 / 7

स‍िंधु नदी तिब्बत (चीन) से उत्पन्न होकर, लद्दाख (भारत) से गुजरते हुए यह पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध प्रांतों से बहती है. इसी नदी की बदौलत पूरे पाकिस्तान में खेती होती है और लोगों की जरूरतें भी इसी नदी से पूरी होती हैं.

विज्ञापन

कितनी है सिंधु नदी की लंबाई

कितनी है सिंधु नदी की लंबाई5 / 7

पाकिस्तान के बड़े हिस्से को कवर करते हुए यह नदी अरब सागर में गिरती है. इस नदी की कुल लंबाई 3180 किलोमीटर है, जबकि भारत में यह नदी 1114 किलोमीटर का रास्ता तय करती है.

कहां खत्म होती है पाकिस्तान की ये नदी

कहां खत्म होती है पाकिस्तान की ये नदी6 / 7

इसकी समापन की बात करें तो स‍िंधु नदी पाकिस्तान के थट्टा (सिंध) के पास से गुजरते हुए यह अरब सागर में एक विशाल डेल्टा बनाती है. वहीं, भारत में गंगा, यमुना, कावेरी, कृष्णा, ब्रह्मा पुत्र और नर्मदा जैसी कई बड़ी महानदियां हैं.

विज्ञापन

भारत की ये है सबसे लंबी नदी

भारत की ये है सबसे लंबी नदी7 / 7

भारत में सबसे लंबी नदी की बात करें तो गंगा है, जिसकी धारा भारत से बहते हुए बंगाल की खाड़ी तक जाती है और फिर वह समुद्र में मिल जाती है. दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक माने जाने वाली सिंधु घाटी सभ्यता इसी नदी के किनारे बसी हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन