UP Weather: यूपी में नोएडा समेत 38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं, आज 12 मई मंगलवार को नोएडा-गाजियाबाद सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ बादल गरजेंगे. इस दौरान कई जगहों पर 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

up weather (1)
1 / 4
Chennai [Tamil Nadu], May 09 (ANI): A cyclist with an umbrella makes his way through a glistening road during heavy rainfall, in Chennai on Saturday. (ANI Photo) National::lakshmi

विज्ञापन

हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी

हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी2 / 4

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों के 38 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के बाकी हिस्से में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. आने वाले दो-तीन दिनों प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने कहा का अनुमान हैं. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. कहीं धूप तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं.

विज्ञापन

लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम3 / 4

राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क ही रहने की अनुमान है. सुबह से ही आसमान साफ बना हुआ है तेज धूप निकली हुई है. दिन होते-होते गर्मी बढ़ेगी. आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहेगा. वहीं नोएडा-गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं. दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं. IMD का कहना है कि इस बारिश की वजह से राज्य में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली हैं. अगले एक हफ्ते में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होगी वहीं रात में भी गर्मी बढ़ेगी.

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट4 / 4

यूपी में आज नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलरामपुर में गरज चमक के साथ बारिश होगी. इन जिलों में बिजली गिरने और 50 किमी की रफ़्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन