School Time Change: कहीं स्कूल बंद तो कहीं बदला टाइम, देखें भीषण गर्मी के साइड इफेक्ट

Heatwave Alert 2026: देश में भीषण लू का अलर्ट! गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद तो MP-UP और झारखंड में बदला क्लास का समय. अपने राज्य की स्कूल छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें.

School Holiday 2026, Heatwave Alert India, School Timing Change, Summer Vacation 2026, Weather Update
1 / 6

Heatwave Alert 2026: उत्तर और मध्य भारत समेत देश के बड़े हिस्से में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है. पारा 44-45 डिग्री के आंकड़े को छू रहा है, जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाए हैं. कहीं स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, तो कहीं स्कूलों का समय बदलकर सुबह का कर दिया गया है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कल से बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़: कल से बंद रहेंगे स्कूल2 / 6

बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

MP-झारखंड में बदला स्कूलों का समय

MP-झारखंड में बदला स्कूलों का समय3 / 6

मध्य प्रदेश में ग्वालियर और सतना समेत कई जिलों में स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है. झारखंड सरकार ने आदेश जारी किया है कि सुबह 6:45 से 11:30 बजे तक ही स्कूल खुलेंगे. दोपहर 12 बजे के बाद बच्चों को स्कूल में रखना प्रतिबंधित कर दिया गया है.

ओडिशा और केरल की स्थिति

ओडिशा और केरल की स्थिति4 / 6

ओडिशा के कई जिलों में भीषण गर्मी के कारण 21 अप्रैल तक स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, केरल में शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए गर्मी की छुट्टियों के दौरान किसी भी तरह की एक्स्ट्रा क्लास या 'समर कैंप' के आयोजन पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

तेलंगाना-उत्तराखंड में 'वॉटर बेल' का नया नियम

तेलंगाना-उत्तराखंड में 'वॉटर बेल' का नया नियम5 / 6

छात्रों के शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए तेलंगाना और उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों को 'वॉटर बेल' बजाने का निर्देश दिया है. इसके तहत स्कूल में दिन में तीन से चार बार एक विशेष घंटी बजाई जाएगी, जिसे सुनकर हर छात्र को अनिवार्य रूप से पानी पीना होगा. इसके अलावा, तेलंगाना सरकार ने खुले मैदान में क्लासेस लेने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को सुबह 11 बजे तक छुट्टी करने का आदेश दिया गया है.

यूपी में सिर्फ 5 घंटे खुलेंगे स्कूल?

यूपी में सिर्फ 5 घंटे खुलेंगे स्कूल?6 / 6

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय को लेकर विवाद बढ़ गया है. वर्तमान में यूपी के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे हैं. चिलचिलाती धूप में बच्चों के घर लौटने की कठिनाई को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री से स्कूल का समय घटाकर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग की है. संगठनों का कहना है कि सिर्फ 5 घंटे ही स्कूल संचालित किए जाएं ताकि बच्चे लू की चपेट में न आएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन