गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब और कितने बजे आएगा? जानें कैसे और कहां देख सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

Gujarat Board Class 12 Result 2026: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) 4 मई को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा. बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार छात्र कल सुबह से ही अपना परिणाम देख सकेंगे.

Gujarat Board Class 12 Result 2026
1 / 6

Gujarat Board Class 12 Result 2026: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) 4 मई को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा. बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार छात्र कल सुबह से ही अपना परिणाम देख सकेंगे.

विज्ञापन

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं?

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं?2 / 6

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा. वहां अपना सीट नंबर और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक लाना जरूरी है?

परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक लाना जरूरी है?3 / 6

12वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके साथ ही कुल स्कोर भी 33 प्रतिशत होना चाहिए और सभी विषयों में न्यूनतम डी ग्रेड अनिवार्य है.

इस साल कितनी कड़ाई के साथ हुई थी बोर्ड परीक्षाएं?

इस साल कितनी कड़ाई के साथ हुई थी बोर्ड परीक्षाएं?4 / 6

इस साल की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च तक राज्य के 1,701 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त पुलिस बल के साथ विशेष पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे.

विज्ञापन

पिछले साल 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछले साल 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था?5 / 6

पिछले साल 12वीं का परिणाम 5 मई को जारी हुआ था जिसमें कुल 83.08 फीसदी छात्र पास हुए थे. 2025 के नतीजों में छात्राओं ने 87.24 प्रतिशत के साथ बाजी मारी थी जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 79.56 रहा था.

ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को कब और कहां से मिलेगी?

ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को कब और कहां से मिलेगी?6 / 6

वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी जिसे छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए रख सकते हैं. ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट बोर्ड द्वारा सीधे संबंधित स्कूलों में भेजे जाएंगे जहां से छात्र इन्हें प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन