राहुल गांधी के पास है कितने करोड़ की संपत्ति, चौंका देगी सिर्फ एक साल की कमाई

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. चुनावी हलफनामें को लेकर कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं. तो चलिए आज हम जानेंगे कि राहुल गांधी कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी कमाई कहां-कहां से होती है.

rahul gandhi net worth in rupees
1 / 12
New Delhi, Apr 22 (ANI): Lok Sabha LoP Rahul Gandhi addresses the All India Adivasi Congress District Heads’ Meeting at Indira Bhawan, in New Delhi on Wednesday. (AICC/ANI Photo) National::AICC

विज्ञापन

चुनावी हलफनामे के अनुसार है इतनी संपत्ति

चुनावी हलफनामे के अनुसार है इतनी संपत्ति2 / 12

2024 लोकसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी ने करीब 20.39 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है. यह आंकड़ा 2019 में आंकड़ा 15.88 करोड़ रुपये था. यानी 2019 के मुकाबले करीब 5 करोड़ रुपये ज्यादा है.

विज्ञापन

पांच साल में कितनी हुई कमाई?

पांच साल में कितनी हुई कमाई?3 / 12

2019 में उनकी कुल संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये थी. यानी पांच साल में उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

राहुल गांधी के पास कैश और बैंक बैलेंस कितना है?

राहुल गांधी के पास कैश और बैंक बैलेंस कितना है?4 / 12

दिलचस्प बात यह है कि उनके पास सिर्फ 55 हजार रुपये नकद बताए गए हैं. वही, दो बैंक खातों में करीब 26.25 लाख रुपये जमा है.

विज्ञापन

राहुल गांधी को कितनी मिलती है सैलरी?

राहुल गांधी को कितनी मिलती है सैलरी?5 / 12

राहुल गांधी को सांसद वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और अन्य सुविधाओं सहित हर महीने लगभग 3.30 लाख रुपये मिलते हैं, यानी सालाना करीब 39.60 लाख रुपये.

25 कंपनियों में 4.33 करोड़ का निवेश

25 कंपनियों में 4.33 करोड़ का निवेश6 / 12

राहुल गांधी ने 25 कंपनियों में करीब 4.33 करोड़ के शेयर खरीदे हैं. 7 म्यूचुअल फंड्स में उनका निवेश लगभग 3.81 करोड़ रुपये हैं. इसके अलावा 15 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी उनके पास हैं.

विज्ञापन

यंग इंडियन के खरीदे हैं शेयर

यंग इंडियन के खरीदे हैं शेयर7 / 12

उन्होंने यंग इंडियन कंपनी के 100 रुपये मूल्य के 1900 शेयर घोषित किए हैं. इनकी कुल कीमत 1.90 लाख रुपये बताई गई है.

म्यूचुअल फंड और गोल्ड बॉन्ड

म्यूचुअल फंड और गोल्ड बॉन्ड8 / 12

राहुल गांधी ने सात म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर रखा है. बता दें कि उन्होंने 3.81 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है. इसके अलावा करीब 15 लाख रुपये रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी उनके पास हैं.

विज्ञापन

बीमा और ज्वेलरी में भी है निवेश

बीमा और ज्वेलरी में भी है निवेश9 / 12

हलफनामे के अनुसार, बीमा पॉलिसियों में 61.52 लाख रुपये जमा हैं. साथ ही 4.20 लाख रुपये के सोने और अन्य आभूषण भी उनके पास हैं. राहुल गांधी के पास कुल चल संपत्ति 9.24 करोड़ रुपये बताई गई है.

11.15 करोड़ की अचल संपत्ति

11.15 करोड़ की अचल संपत्ति10 / 12

राहुल गांधी ने 11 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है. इसमें दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में कृषि भूमि शामिल है, जिसे उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ खरीदा है.

विज्ञापन

गुरुग्राम में 9 करोड़ का ऑफिस स्पेस

गुरुग्राम में 9 करोड़ का ऑफिस स्पेस11 / 12

राहुल गांधी के नाम पर गुरुग्राम में 5,538 वर्ग फीट का एक ऑफिस है जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई गई है. यह उनकी अचल संपत्तियों का सबसे बड़ा हिस्सा है.

राहुल गांधी के पास नहीं है कोई गाड़ी

राहुल गांधी के पास नहीं है कोई गाड़ी12 / 12

हलफनामे में राहुल गांधी ने बताया है कि उनके नाम पर कोई वाहन नहीं दर्ज है. करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद निजी उपयोग की संपत्ति सीमित दिखाई गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन