भारत हर साल विदेश से कितना Gold करता है इंपोर्ट? जानें कहां होती है सोने की सबसे ज्यादा खपत

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं और विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर चिंता बनी हुई है, लेकिन फिर भी भारत में सोने की मांग लगातार बनी हुई है. तो चलिए आज हम जातने हैं कि भारत हर साल कितना सोना इंपोर्ट करता है और सबसे ज्यादा सोने की खपत कहां होती है.

gold import in india (1)
1 / 7

विज्ञापन

भारत हर साल कितना सोना करता है इंपोर्ट?

भारत हर साल कितना सोना करता है इंपोर्ट?2 / 7

भारत हर साल लगभग 700 से 800 टन सोना इंपोर्ट करता है. इस वजह से यह दुनिया के सबसे बड़े सोना इंपोर्ट करने वाले देशों में से एक बन गया है. घरेलू उत्पादन काफी कम है इस वजह से देश की सोने की कुल जरूरत का लगभग 90% से 95% हिस्सा विदेशों से ही इंपोर्ट किया जाता है.

विज्ञापन

कितना है भारत के सोने के आयात का बिल?

कितना है भारत के सोने के आयात का बिल?3 / 7

बता दें कि भारत का सोने के आयात का बिल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. 2025-26 के दौरान यह लगभग 71.98 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. बता दें कि यह 6 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव भी डालता है.

स्विट्जरलैंड करता है भारत को सोना सप्लाई

स्विट्जरलैंड करता है भारत को सोना सप्लाई4 / 7

वहीं, भारत को सोने की आपूर्ति स्विट्जरलैंड करता है और ये सबसे बड़ा सप्लायर देश है. यह कुल इंपोर्ट में लगभग 40% का योगदान देता है. स्विट्जरलैंड के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और पेरू जैसे देश भी भारत को भारी मात्रा में सोना एक्सपोर्ट करते हैं.

विज्ञापन

दक्षिण भारत में होती है सोने की सबसे ज्यादा खपत

दक्षिण भारत में होती है सोने की सबसे ज्यादा खपत5 / 7

देश में सोने की सबसे ज्यादा खपत दक्षिण भारत में होती है. यहां केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य मांग के मामले में सबसे आगे हैं. अकेले केरल ही भारत की सोने की कुल खपत में लगभग 20% का योगदान देता है.

प्योहार में बढ़ती है सोने की मांग

प्योहार में बढ़ती है सोने की मांग6 / 7

भारत में किसी शादी या त्योहार में सोने की मांग बढ़ जाती है. धनतेरस, अक्षय तृतीय और शादी के दौरान परिवार बड़ी मात्रा में सोने के गहने खरीदते हैं.

विज्ञापन

भारतीय करते हैं सोने में निवेश

भारतीय करते हैं सोने में निवेश7 / 7

भारतीय परिवार गहनों के अलावा सोने को निवेश के एक सबसे सुरक्षित ऑपशन्स में से एक मानते हैं. आर्थिक अनिश्चितता या फिर महंगाई के दौर में काफी लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन