पाकिस्तान की हाईस्पीड ट्रेन की कितनी रफ्तार? वंदे भारत के तो नजदीक तक नहीं

India and Pakistan Train Speed: पाकिस्तान की ट्रेनें स्पीड के मामले में भारत से बहुत ज्यादा पिछड़ी हुई हैं। भारत में वंदे भारत ट्रेन, गतिमान एक्सप्रेस और नमो भारत जैसी ट्रेनों की स्पीड के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पड़ोसी देश पाकिस्तान में ट्रेनों का क्या हाल है.

India and Pakistan Train Speed, pakistan karakoram express train, pakistan highspeed train, vande bharat train speed, pakistan train speed, india vande bharat train speed
1 / 5

India and Pakistan Train Speed:पाकिस्तान का रेलवे नेटवर्क भारत के मुकाबले काफी कमजोर है. यहां रेलवे नेटवर्क करीब 7,700–7,800 किमी लंबा है. इसे पाकिस्तान रेलवे ऑपरेट करता है. जबकि भारत का नेटवर्क 68 हजार किमी से ज्यादा दूरी में फैला है यानी ये पाकिस्तान से 8-9 गुना बड़ा है.

विज्ञापन

तेज चलने वाली ट्रेन कौन सी है?

तेज चलने वाली ट्रेन कौन सी है?2 / 5

भारत में तेज गति से चलने वाली ट्रेनों ने दूरियों को काफी कम कर दिया है. वहीं बात करें पाकिस्तान की तो पाकिस्तान के रेलवे ट्रैक और वहां की ट्रेन अभी एडवांस नहीं है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में एक्सप्रेस ट्रेन की औसत स्पीड 60-70 किलोमाटर प्रति घंटा है जबकि लाहौर-रावलपिंडी रूट पर 65 किलोमीटर प्रति घंटा है. इससे ज्यादा पाकिस्तान में रेलवे का सिस्टम नहीं है.

विज्ञापन

हाईस्पीड 105 किमी प्रति घंटा है

हाईस्पीड 105 किमी प्रति घंटा है3 / 5

अगर पाकिस्तान की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की बात करें तो उसमें काराकोरम एक्सप्रेस का नाम आता है. काराकोरम एक्सप्रेस ट्रेन कराची से लाहौर के बीच चलती है. पाकिस्तान के मौजूदा रेल नेटवर्क में यही स्पीड रेंज सबसे ऊंची मानी जाती है. इस ट्रेन की सबसे हाईस्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो भारतीय हाई स्पीड ट्रेनों से काफी कम है.

ग्रीन लाइन एक्सप्रेस भी गिनती में

ग्रीन लाइन एक्सप्रेस भी गिनती में4 / 5

पाकिस्तान में एक और ट्रेन है, जिसका नाम ग्रीन लाइन एक्सप्रेस है और उसकी गिनती भी पाकिस्तान की सबसे तेज और मॉडर्न ट्रेन में की जाती है. ये एडवांस कोच और कम स्टॉप के लिए जानी जाती है, जो कराची से लाहौर 13 घंटे में पहुंचती है. हालांकि तकनीकी रूप से पाक के कई ट्रैक सेक्शन पर अधिक स्पीड 120 किमी/घंटा तक संभव है, लेकिन ज्यादातर ट्रेनें कम स्पीड पर ही चलती हैं.

विज्ञापन

वंदे भारत की कितनी है स्पीड?

वंदे भारत की कितनी है स्पीड?5 / 5

अगर वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो इसे 183 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के लिए तैयार किया गया है. वहीं, अभी तक इसकी मैक्सिमम स्पीड तक रही है और आमतौर पर उसे 130 की स्पीड से ऑपरेट किया जाता है. ये ट्रेन कुछ ही सेकेंड्स में 100 की स्पीड पकड़ लेती है. इसके अलावा भारत बुलेट ट्रेन जैसी ट्रेनों पर भी काम कर रहा है और जल्द ही वो भी पटरी पर दौड़ती दिखाई देंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन