क्या घर में सांपों को न्योता देता है ये पौधा? कहीं आप के पास तो नहीं, नागराज को बहुत पसंद है सुगंध

जब भी आप किसी गार्डन या फिर पार्क में घूमने या टहलने के लिए जाते होंगे तो आपने वहां कनेर (Oleander) एक बहुत ही आम और लोकप्रिय पौधा है, जिसे लोग उसके खूबसूरत फूलों और हर मौसम में हरे भरे रहने वाले स्वभाव की वजह से लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पेड़ का सांपों से क्या कनेक्शन है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कनेर के पेड़ और सांप के बीच क्या कनेक्शन है.

news snake
1 / 6

विज्ञापन

क्या कनेर के पेड़ करते हैं सांपों को आकर्षित

क्या कनेर के पेड़ करते हैं सांपों को आकर्षित2 / 6

ऐसा कहा जाता है कि कनेर कनेर के पेड़ सांपों को आकर्षित करते हैं. हालांकि इन दावों को पूरी तरह से सच नहीं कहा जा सकता है लेकिन ये पौधा सापों को रहने के लिए एक अनुकूल वातावरण देता है.

विज्ञापन

क्या है असली सच?

 क्या है असली सच?3 / 6

दरअसल, असल सच्चाई यह है कि कनेर का पौधा या कोई भी अन्य पौधा सीधे तौर पर सांपों को आकर्षित नहीं करता है. सांपों के पास ऐसी कोई क्षमता नहीं होती है कि वे किसी खास पौधे की गंध या प्रजाति से आकर्षित हों. सांप किसी भी पेड़ को पसंद या नापसंद के आधार पर नहीं चुनते हैं. उनका पूरा व्यवहार उनके आस-पास के वातावरण पर निर्भर करता है. वे ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें छाया मिले, शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए ठंडक मिले और सबसे जरूरी, छिपने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो.

घना और झाड़ीदार पौधा

घना और झाड़ीदार पौधा4 / 6

बता दें कि कनेर का पौधा झाड़ीदार और घना होता है, और जब यह बिना देखभाल के बढ़ जाता है तो इसके नीचे का हिस्सा काफी अंधेरा और ढका हुआ हो जाता है. यही वजह है कि वहां एक ऐसा वातावरण बन सकता है जो सांपों को आरामदायक लग सकता है. जिसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कनेर का पेड़ या कोई और पौधा उन्हें आकर्षित करता है, बल्कि यह कि वह एक उपयुक्त छिपने की जगह बन सकता है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?5 / 6

वैज्ञानिक अध्ययनों में भी यही बात सामने आती है कि सांप किसी विशेष पौधे की बजाय पूरे वातावरण की संरचना को देखते हैं. अगर किसी जगह पर घनी झाड़ियां हों, लंबे समय से गिरे हुए पत्ते पड़े हों, लकड़ी या कचरे के ढेर हों और जमीन पर लगातार नमी बनी रहती हो, तो ऐसा स्थान सांपों के लिए अधिक अनुकूल बन सकता है. इसके विपरीत, खुले, साफ और अच्छी तरह से रखे गए बगीचे में सांपों के रहने की संभावना काफी कम हो जाती है.

कनेर के पौधों को लेकर गलतफहमी

कनेर के पौधों को लेकर गलतफहमी6 / 6

कई बार कनेर जैसे पौधों को लेकर गलतफहमी इसलिए भी फैल जाती है क्योंकि वे जल्दी घने हो जाते हैं और उनके नीचे अंधेरा व नमी बनी रहती है. अगर उस जगह पर चूहे या छोटे जीव मौजूद हों, तो सांप वहां भोजन की तलाश में आ सकते हैं. ऐसे में लोग यह समझ लेते हैं कि पौधा ही सांपों को आकर्षित कर रहा है, जबकि असल कारण पूरा पर्यावरण होता है. इसलिए जरूरी यह है कि किसी भी झाड़ीदार पौधे को लेकर डरने के बजाय उसकी सही देखभाल की जाए. समय-समय पर उसकी छंटाई की जाए, उसके नीचे की जगह साफ रखी जाए और गार्डन में अनावश्यक झाड़-झंखाड़ या कचरा जमा न होने दिया जाए. जिससे सांप या कोई अन्य जानवर वहां न हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन