किस देश की राजधानी को कहा जाता है दुनिया का 'वाइल्डलाइफ कैपिटल'? जहां इमारतों के बीच टहलते हैं शेर!

दुनिया का इकलौता ऐसा शहर जहां कंक्रीट के जंगलों के बीच असली वन्यजीव बसते हैं. यहां गगनचुंबी इमारतों के साए में शेरों और गैंडों का दीदार करना मुमकिन है.

Wildlife Capital of the world Nairobi Kenya (6)
1 / 6

केन्या की राजधानी नैरोबी को पूरी दुनिया में 'वाइल्डलाइफ कैपिटल' के नाम से जाना जाता है. यह इकलौता ऐसा शहर है जहां कंक्रीट के जंगलों और असली जंगल के बीच की दूरी महज कुछ किलोमीटर ही है.  

विज्ञापन

क्यों खास है नैरोबी नेशनल पार्क?

क्यों खास है नैरोबी नेशनल पार्क?2 / 6

नैरोबी नेशनल पार्क दुनिया का इकलौता ऐसा नेशनल पार्क है जो किसी देश की राजधानी के बिल्कुल करीब स्थित है. साल 1946 में बना यह पार्क शहर के मुख्य बिजनेस एरिया से सिर्फ 7-10 किलोमीटर की दूरी पर है.

विज्ञापन

क्या इमारतों के पीछे दिखते हैं जिराफ?

क्या इमारतों के पीछे दिखते हैं जिराफ?3 / 6

यहां का नजारा बहुत ही हैरान करने वाला होता है क्योंकि आप ऊंची इमारतों के बैकग्राउंड में जिराफ और शेरों को घूमते देख सकते हैं. यह कोई चिड़ियाघर नहीं बल्कि एक असली जंगल है जहां जानवर पूरी तरह आजाद होकर घूमते नजर आते हैं.

कौन से जानवर हैं यहां की असली पहचान?

कौन से जानवर हैं यहां की असली पहचान?4 / 6

इस पार्क में आपको शेर, काले और सफेद गैंडे, जिराफ और जेबरा जैसे 100 से ज्यादा स्तनधारी जीव देखने को मिलेंगे. पक्षी प्रेमियों के लिए भी यह जन्नत है क्योंकि यहां परिंदों की 400 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं.

विज्ञापन

कैसे होता है गैंडों का संरक्षण?

कैसे होता है गैंडों का संरक्षण?5 / 6

नैरोबी नेशनल पार्क गैंडों के संरक्षण के लिए दुनिया भर में मशहूर है और यहां उन्हें शिकारियों से पूरी सुरक्षा दी जाती है. जिम्मेदार टूरिज्म को बढ़ावा देने की वजह से यहां जानवरों के साथ मानवीय व्यवहार का पूरा ध्यान रखा जाता है.

क्या है यहां की डेली लाइफ का हिस्सा?

क्या है यहां की डेली लाइफ का हिस्सा?6 / 6

नैरोबी आने वाले सैलानी सुबह सफारी का मजा ले सकते हैं और दोपहर में शहर के कैफे और मार्केट्स का आनंद उठा सकते हैं. यह शहर साबित करता है कि आधुनिक विकास और जंगली जानवर एक साथ सुरक्षित तरीके से रह सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन