LPG Price Hike: रेट बढ़ने के बाद भी भारत में सबसे सस्ता है सिलेंडर, चीन-पाकिस्तान के रेट चौंकाएंगे

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट में तनाव, शिपिंग रूट में रुकावट और कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव की वजह से भारत में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि अमेरिका चीन और पाकिस्तान में एलपीजी की कितनी कीमत है?

LPG Price Hike, india LPG Price, China LPG price, Pakistan LPG price, America LPG price, Petroliam ministry
1 / 6

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से प्रभावित होती हैं. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा इंपोर्ट करता है. इससे देश भर में कुकिंग गैस की कीमत पर सीधा असर पड़ सकता है. हालांकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बावजूद पेट्रोलियम मंत्रालय का यह कहना है कि भारत में अब भी घरेलू उपभोक्ताओं को दुनिया और पड़ोसी देशों की तुलना में सस्ती गैस मिल रही है.  जानते हैं कि अमेरिका, चीन और पाकिस्तान में एलपीजी की क्या कीमत है.

विज्ञापन

भारत में गैस सिलेंडर की कीमत

भारत में गैस सिलेंडर की कीमत2 / 6

भारत में एक स्टैंडर्ड 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत लगभग ₹942 है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹300 की सब्सिडी के बाद यही सिलेंडर ₹642 का मिलता है. इसी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है. इसके बावजूद भी भारतीय उपभोक्ताओं को सरकार से काफी मदद मिलती है.

विज्ञापन

भारत में 45% से 60% तक सस्ती हो जाती है एलपीजी

भारत में 45% से 60% तक सस्ती हो जाती है एलपीजी3 / 6

यह सच नहीं है कि भारत दुनिया में सबसे सस्ती एलपीजी देता है. हालांकि सरकारी सब्सिडी यह पक्का करती है कि भारतीय परिवारों को असल इंटरनेशनल मार्केट की कीमत से काफी कम कीमत चुकानी पड़े. इससे एलपीजी ग्लोबल दरों की तुलना में 45% से 60% तक सस्ती हो जाती है.

अमेरिका में 1500 से 1755 रुपये के बीच होती है कीमत

अमेरिका में 1500 से 1755 रुपये के बीच होती है कीमत4 / 6

अमेरिका में एलपीजी सिलेंडर की कीमत भारतीय मुद्रा में बदलने पर आमतौर पर ₹1500 से ₹1755 के बीच होती है. नेचुरल गैस का बड़ा उत्पादक होने के बावजूद देश में पूरी तरह से कमर्शियल प्राइसिंग मॉडल और टैक्स स्ट्रक्चर की वजह से ग्राहकों को काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है.

विज्ञापन

1000 से 1100 रु के बीच भुगतान करते चीनी उपभोक्ता

1000 से 1100 रु के बीच भुगतान करते चीनी उपभोक्ता5 / 6

चीनी उपभोक्ता आमतौर पर 15 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए ₹1000 से ₹1100 के बीच भुगतान करते हैं. भारत के उलट जहां सब्सिडी बड़ी भूमिका निभाती है चीन में एलपीजी की कीमत लोकल टैक्स नीति, ट्रांसपोर्टेशन लागत और कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से तय होती है.

पाक में 11.8 किलो सिलेंडर की कीमत है 1046 रुपए

 पाक में 11.8 किलो सिलेंडर की कीमत है 1046 रुपए6 / 6

पाकिस्तान में 11.8 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग ₹1046 के बराबर है.‌ बार-बार गैस की कमी और आर्थिक चुनौतियों की वजह से उपभोक्ताओं को लोकल मार्केट और अनौपचारिक सप्लाई चैनल से ज्यादा कीमतों पर सिलेंडर खरीदने पड़ते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन