Aadhaar Card हो गया गुम और याद नहीं आधार नंबर? तो करें ये काम, मिनटों में मिल जाएगा समाधान

अगर आप भी आधार कार्ड होल्डर हैं और अचानक से Aadhaar Card खो जाए तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. मुश्किल तब और बढ़ जाती है, जब अगर आपको अपना आधार कार्ड का भी नंबर याद ना रहे. ऐसे में आपको अपना खोया हुआ आधार कार्ड या उसका नंबर कैसे मिलेगा? आज हम आपको समस्या का आसान समाधान बताते हैं.

aadhaar number by mobile number
1 / 7

Advertisment

खो गया आधार कार्ड? ना हो परेशान

खो गया आधार कार्ड? ना हो परेशान2 / 7

आपको बता दें कि UIDAI आधार यूजर्स को ऐसी सुविधा देता है कि कार्ड खो जाने पर आस आसानी से उसका नंबर निकलवा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी से एक मैसेज भेजना होगा. इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं, ना ही आधार सेंटर के चक्कर काटने की जरूरत है.

विज्ञापन

आधार नंबर रिकवर करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

आधार नंबर रिकवर करने के लिए क्या-क्या चाहिए?3 / 7

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Retrieve Lost or Forgotten EID/UID' विकल्प चुनें. वहां अपना पूरा नाम, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें. सिस्टम आपके रजिस्टर्ड डिटेल्स के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर देगा.

OTP वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

OTP वेरिफिकेशन की प्रक्रिया4 / 7

डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP भेजा जाएगा. इस OTP को सही जगह दर्ज करने के बाद सिस्टम आपकी पहचान की पुष्टि कर लेगा. वेरिफिकेशन पूरा होते ही आधार नंबर आपकी जानकारी में आ जाएगा.

विज्ञापन

SMS और ईमेल के जरिए कैसे मिलेगा आधार नंबर?

SMS और ईमेल के जरिए कैसे मिलेगा आधार नंबर?5 / 7

OTP वेरिफिकेशन सफल होने पर UIDAI आपको SMS और ईमेल दोनों माध्यमों से आधार नंबर भेज देता है. इस प्रक्रिया में आधार केंद्र जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती. यह तरीका तेज, सुरक्षित और सबसे सुविधाजनक माना जाता है.

e-Aadhaar कैसे करें डाउनलोड?

e-Aadhaar कैसे करें डाउनलोड?6 / 7

आधार नंबर प्राप्त करने के बाद UIDAI वेबसाइट पर ‘Download Aadhaar’ विकल्प चुनें. नंबर दर्ज कर OTP वेरिफाई करने के बाद PDF फॉर्मेट में e-आधार डाउनलोड हो जाएगा. यह डिजिटल दस्तावेज फिजिकल आधार कार्ड के समान ही वैध माना जाता है.

विज्ञापन

मोबाइल नंबर लिंक न होने पर क्या करें?

मोबाइल नंबर लिंक न होने पर क्या करें?7 / 7

अगर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या पुराना नंबर बंद हो गया है तो ऑनलाइन रिकवरी मुश्किल हो जाती है. ऐसी स्थिति में नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना पड़ता है. वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कराया जा सकता है, जिसके बाद ऑनलाइन सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन