Kal Ka Mausam: 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान आने की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा; IMD ने जारी किया अलर्ट

देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश दस्तक देगी. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल, उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा.

WEATHER (2).jpg
1 / 14

विज्ञापन

देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी2 / 14

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 17 अप्रैस को उत्तराखंड और पंजाब में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है.

विज्ञापन

गिरेगी आकाशीय बिजली?

गिरेगी आकाशीय बिजली? 3 / 14

उत्तर भारत में मौसम बिगड़ने की संभावना है. इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात से नुकसान की आशंका भी है. उत्तर-दक्षिण गर्त अब दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से कोमोरिन क्षेत्र तक विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से होकर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर गुजरता है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम4 / 14

दिल्ली में कल यानी 16 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है लेकिन 17 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे. पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा भी चलेगी. दिल्ली में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 14

यूपी में कल यानी 16 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन यूपी के कई राज्यों में अब भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देने वाला है. IMD के अनुसार, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बरेली, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम6 / 14

बिहार में कल यानी 16 अप्रैल को बारिश होने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कल से 20 से ज्यादा जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और अररिया में तापमान बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम7 / 14

उत्तराखंड में 16 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 17 अप्रैल को उत्तराखंड में बारिश-आंधी के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. IMD के अनुसार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उत्तर काशी, देहरादून, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 14

हरियाणा में 16 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, हिसार, सोनीपत, कैथल, करनाल, पानीपत और पंचकुला में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

विज्ञापन

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम9 / 14

हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 17 अप्रैल को शिमला, सोलन, मंडी, लाहौल और स्पीति, हमीरपुर, कुल्लू में तेज आंधी-बारिश होगी. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. मनाली में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा10 / 14

राजस्थान में 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. लेकिन प्रदेश में अब भीषण गर्मी कहर बरपाएगी. राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, सीकर, झालवाड़, डुंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़,जैसलमेर, चुरू, जालौर,झूंझुनू, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, टोंक और सिरोही में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. जयपुर में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा11 / 14

जम्मू-कश्मीर 16 अप्रैल को बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद, श्रीनगर, किश्तवार, कुपवाड़ा, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर,पुंछ,अनंतनाग और पुलवामा में तेज बारिश के आसार हैं. बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा12 / 14

मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी. मध्य प्रदेश के भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, छतरपुर, मंडला, उमरिया, मुरैनी, राजगढ़,श्योपुर, ग्वालियर, गुना,बुरहानपुर, झबुआ,खंडवा, खरगोन और छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कल मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम बंगाल में कल मौसम कैसा रहेगा13 / 14

पश्चिम बंगाल 16 अप्रैल को बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, पूर्व मेदिनीपुर, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, मालदा, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, जलपाईगुड़ी, पुरुलिया और झारग्राम में बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है.

असम में कल मौसम कैसा रहेगा

असम में कल मौसम कैसा रहेगा14 / 14

असम में 16 अप्रैल को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, डिब्रूगढ़, जोरहाट, गुवाहाटी, कछार, धेमाजी, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट, लखीमपुर और कोकराझार में बारिश होगी. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन