Internet Top Search: इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं भारतीय यूजर्स? चौंकाने वाली है लिस्ट

डिजिटल युग में इंटरनेट के इस्तेमाल के तौर तरीकों में भी बदलाव आया है. भारतीय यूजर्स इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च करते हैं, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में पूरी लिस्ट सामने आई है. जानें, लिस्ट में सबसे आगे क्या?

most serch websites, Indian users, google serch engine, youtube, insragram, facebook, linkadin, internet top 10 websites
1 / 9

तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट के जाल ने लोगों की जिंदगी को बदला है. वक्त के साथ भारतीय यूजर्स की पसंद भी बदली है. हाल ही में सामने आए इंटरनेट सर्च पैटर्न की रिपोर्ट में काफी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. एआई और चैट जीपीटी के दौर में भारतीय यूजर्स इंटरनेट पर क्या देखना पसंद करते हैं, देखें लिस्ट

विज्ञापन

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च2 / 9

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वालों में गूगल पहले नंबर पर है. कुछ भी सर्च करने के लिए यूजर्स गूगल का भी इस्तेमाल करते हैं. कुछ पढ़ना हो, कुछ ढूंढना हो, देश-दुनिया की खबरों में दिलचस्पी हो तो सबसे पहले गूगल पर सर्च करते हैं लोग

विज्ञापन

सर्च में दूसरे नंबर पर यूट्यूब

सर्च में दूसरे नंबर पर यूट्यूब3 / 9

सोशल मीडिया रील्स के बढ़ते क्रेज के कारण यूट्यूब इंटरनेट पर सर्च के मामले में गूगल के बाद नंबर दो पर काबिज है. मुफ्त इंटरनेट के दौर में मोबाइल पर यूट्यूब प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा सर्च होता है. लोग गाने सुनने की वजह वीडियो ज्यादा देखना पसंद करते हैं.

इंस्टाग्राम का सर्च में तीसरा स्थान

इंस्टाग्राम का सर्च में तीसरा स्थान4 / 9

मोबाइल पर इंस्टाग्राम रील की दीवानगी भारतीय यूजर्स के सिर चढ़कर बोल रही है. थोड़ी सी फुरसत मिलते ही यूजर्स इंस्टाग्राम की रील्स को सर्च करने लगते हैं. इंटरनेट पर सर्चिंग लिस्ट में इंस्टाग्राम गूगल और यूट्यूब के बाद तीसरे नंबर पर विराजमान है.

विज्ञापन

चौथे स्थान पर व्हाट्सएप का कब्जा

चौथे स्थान पर व्हाट्सएप का कब्जा5 / 9

सूचना तंत्र के युग में व्हाट्सएप ने अहम भूमिका निभाते हुए इंटरनेट पर सर्च की लिस्ट में चौथे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. व्हाट्सएप अब केवल पर्सनल चैट या मैसेज का टूल नहीं रहा, कंपनियों के टॉप टू बॉटम के मैसेज भी अब व्हाट्सएप पर ही शेयर होते हैं.

चैटजीपीटी का सर्च लिस्ट में पांचवा स्थान

चैटजीपीटी का सर्च लिस्ट में पांचवा स्थान6 / 9

एआई युग में चैटजीपीटी ने बहुत कम समय में यूजर्स को दीवाना बना लिया है. तकनीक के दौर में कुछ भी करने से पहले चैटजीपीटी पर सर्च करना यूजर्स की आदत में शुमार हो चुका है. चाहे नौकरी की तैयारी हो, रिज्यूम बनाना हो, सीवी अपडेट करना हो, चैटजीपीटी मददगार साबित हो रहा है.

विज्ञापन

क्रिकबज लिस्ट में छठे स्थान पर

क्रिकबज लिस्ट में छठे स्थान पर7 / 9

भारत में क्रिकेट की दीवानगी को देखते हुए खेल वेबसाइट क्रिकबज इंटरनेट की सर्च लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद है. आईपीएल शुरू होने के बाद क्रिकेट के दीवानगी में और इजाफा देखने को मिला. अब टी 20 महिला वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. 14 जून को भारत-पाकिस्तान का मैच का अभी से क्रेज है.

अमेजन-फ्लिपकार्ट सातवें नंबर पर

अमेजन-फ्लिपकार्ट सातवें नंबर पर8 / 9

इंटरनेट सर्च की बात हो और शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं. शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट ने भी इंटरनेट की सर्च लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. ऑनलाइन खरीददारी के बढ़ते रुझान को देखते हुए लोग अब घर बैठे सामान खरीदने को ज्यादा तवज्जो देते हैं.

विज्ञापन

फेसबुक, लिंक्डइन और एक्स आखिरी 10 में

फेसबुक, लिंक्डइन और एक्स आखिरी 10 में9 / 9

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, लिंक्डइन और एक्स भी इंटरनेट सर्च में टॉप 10 के आखिरी तीन स्पॉट में शामिल हैं. फेसबुक पर भी रील्स का चलन बढ़ा है. नौकरी के ऑप्शन ढूंढने के लिए लिंक्डइन सबसे बेहतर प्लेटफार्म साबित हो रहा है. ताजा सूचनाओं के लिए एक्स सबसे बेहतर ऐप है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन