ट्रेन में कपल्स को मिलती है खास प्राइवेसी, जानें कैसे बुक कर सकते हैं पर्सनल कूपे कोच?

ट्रेन को हर देश की लाइफलाइन कहा जाता है. ट्रेन का आरामदायक सफर, किफायती रेट और सुविधाएं लोगों को ट्रेन से सफर करने के लिए मजबूर करती हैं. अगर आप भी लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आराम और प्राइवेसी चाहते हैं तो भारतीय रेलवे में एक ऐसी सुविधा भी है जो कपल्स के लिए काफी खास मानी जाती है. इसमें कपल्स को पूरी तरह से प्राइवेसी दी जाती है.

COUPLE.jpg
1 / 5

विज्ञापन

क्या होता है कूपे कोच?

क्या होता है कूपे कोच?2 / 5

दरअसल, ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कोट में दो तरह के केबिन होते हैं. एक ऐसा केबिन होता है जिसमें चार बर्थ होते हैं, लेकिन वहीं दूसरा दो बर्थ वाला छोटा केबिन भी होता है, जिसे कूपे कहते हैं. ज्यादातर कपल्स कूपे में सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें उन्हें अच्छी प्राइवेसी मिलती है, लेकिन ध्यान रहे यह सुविधा सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में मिलती है, जिसमें AC फर्स्ट क्लास कोच होता है. कई ट्रेनों में यह कोच नहीं होता है, इसलिए वहां कूपे का ऑप्शन भी नहीं होता है.

विज्ञापन

ऑनलाइन कैसे बुक करें कूपे कोच

ऑनलाइन कैसे बुक करें कूपे कोच3 / 5

अगर आपको भी अपने पार्टनर के साथ कूपे में सफर करना है तो इसे बुक करने के लिए आपको IRCTC वेबसाइट पर जाना होता है और अपना अकाउंट लॉग-इन करना होता है.

ऐसे करें प्रोसेस

ऐसे करें प्रोसेस4 / 5

इसके बाद E- ticket बुकिंग पेज पर जाएं. उसके बाद आप पैसेंजर डिटेल भरें जैसे नाम, उम्र, जेंडर. Preference ऑप्शन में जाकर कूपे का चयन करें. बस इसके बाद पेमेंट करके टिकट बुक कर लें. जैसे ही टिकट बुक हो जाएगी तो बाद में आपके मोबाइल और ईमेल पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा. हालांकि, कूपे मिलेगा या नहीं यह चार्ट बनने के बाद ही तय होता है.

विज्ञापन

क्या देना पड़ता है एकस्ट्रा चार्ज?

क्या देना पड़ता है एकस्ट्रा चार्ज?5 / 5

कूपे कोच बुक करने के लिए कोई अलग से एकस्ट्रा चार्ज नहीं देना होता है. AC फर्स्ट क्लास का जो किराया होता है, वहीं देना होता है. अगर आप भी ट्रेन से आरामदायक और प्राइवेट सफर करना चाहते हैं तो AC फर्स्ट क्लास का कूपे एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन