ट्रेन के सफर में ये गलती पहुंचा सकती है जेल, अलग से भरना पड़ेगा जुर्माना, जानें क्या है रेलवे का नियम?

भारत में हर दिन लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में सभी को कुछ नियमों का पालन करना होता है. अगर आप भी ट्रेन से ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको भी पहले ये खबर पढ़ लेनी चाहिए. दरअसल, यात्रियों की सुविधा के लिए और बिना किसी दिक्कत के वे अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सके इसके लिए ही रेलवे के कुछ नियम हैं जिनका सभी को पालन करना होता है. तो चलिए जानते हैं कि ट्रेन में ट्रैवल करने के वो कौन से नियम हैं.

train rules news
1 / 5

विज्ञापन

ट्रेन में नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

ट्रेन में नहीं करनी चाहिए ये गलतियां2 / 5

ट्रेन में शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. न ही रेलवे परिसर में शराब का सेवन करना चाहिए. साथ ही ट्रेन में शराब पीकर यात्रा भी न करें और न ही किसी से लड़ें, वरना आप पर जुर्माना लग सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं.

विज्ञापन

तेज आवाज में न इस्तेमाल करें मोबाइल फोन

तेज आवाज में न इस्तेमाल करें मोबाइल फोन3 / 5

ट्रेन में आपको तेज आवाज पर भी बात नहीं करनी चाहिए. कई लोग मोबाइल पर स्पीकर में तेज आवाज में बात करते हैं. अगर आपकी इस वजह से किसी दूसरे यात्री को दिक्कत होती है तो आप पर जुर्माना लग सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें.

मिडिल बर्थ के नियमों को जान लीजिए

मिडिल बर्थ के नियमों को जान लीजिए4 / 5

आपको मिडिल बर्थ के नियम का पता होना भी जरूरी है. आपको अगर मिडिल बर्थ मिली है, तो आप रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही मिडिल बर्थ खोल सकते हैं. इसके अलावा आपको मिडिल बर्थ बंद रखनी होती है और लोअर बर्थ पर बैठना होता है.

विज्ञापन

तेज हंसने पर भी लग सकता है जुर्माना

तेज हंसने पर भी लग सकता है जुर्माना5 / 5

कई लोग ग्रुप में चलते हैं और ट्रेन में रात को बातें करते हैं. कई बार बातें काफी तेज होने लगती हैं या जोर-जोर से हंसी आदि चलती है. लेकिन अगर इससे किसी दूसरे यात्रियों को दिक्कत होती है और अगर उसने आपकी शिकायत कर दी तो भी आप पर जुर्माना लग सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन