भारत का वो राज्य जहां बिना हॉर्न चलती हैं गाड़ियां, शीशे की तरह चमकती हैं सड़कें; रात 3 बजे बेखौफ चलती हैं लड़कियां

ट्रैवल इन्फ्लुएंसर शहनाज ट्रेजरी ने मिजोरम को भारत का सबसे शानदार राज्य बताया है. यहां हॉर्न-फ्री सड़कें, गजब की सफाई और महिलाओं की सुरक्षा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

Why Mizoram is Called India’s Best State
1 / 6

एक्ट्रेस और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर शहनाज ट्रेजरी ने हाल ही में मिजोरम की यात्रा की और इसे भारत का सबसे बेहतरीन राज्य बताया है. यहां की साफ-सफाई और अनुशासन देखकर शहनाज इतनी हैरान हुईं कि उन्होंने पूछ लिया कि क्या यह सच में हमारा ही इंडिया है.

विज्ञापन

बिना हॉर्न के कैसे चलती हैं गाड़ियां?

बिना हॉर्न के कैसे चलती हैं गाड़ियां?2 / 6

मिजोरम की सबसे खास बात यहां का ट्रैफिक अनुशासन है जहां सड़क पर गाड़ियां एक कतार में चलती हैं और कोई हॉर्न नहीं बजाता. यहां पैदल चलने वालों का इतना सम्मान है कि जेब्रा क्रॉसिंग देखते ही कार सवार खुद रुक जाते हैं ताकि आप सड़क पार कर सकें.

विज्ञापन

क्यों यहां महिलाएं चलाती हैं दुनिया?

क्यों यहां महिलाएं चलाती हैं दुनिया?3 / 6

आइजोल की सड़कों और बाजारों में आपको हर तरफ महिलाएं ही काम करती और बिजनेस संभालती नजर आएंगी. यहां के जेंडर डायनेमिक्स इतने प्रोग्रेसिव हैं कि पुरुष घर पर रहकर खाना बनाते और सफाई करते हैं ताकि काम पर गई अपनी पत्नी को सपोर्ट कर सकें.

क्या रात 3 बजे सुरक्षित हैं लड़कियां?

क्या रात 3 बजे सुरक्षित हैं लड़कियां?4 / 6

शहनाज के मुताबिक मिजोरम महिलाओं के लिए इतना सुरक्षित है कि स्कूल जाने वाली बच्चियां भी रात 3 बजे बेखौफ अकेले सड़क पर चल सकती हैं. यहां सुरक्षा का आलम यह है कि लोग अपने घरों में ताले नहीं लगाते और दुकानों पर बिना दुकानदार के भी ईमानदारी से व्यापार होता है.

विज्ञापन

सफाई और साक्षरता में कौन है नंबर वन?

सफाई और साक्षरता में कौन है नंबर वन?5 / 6

मिजोरम की सड़कें कूड़े से बिल्कुल मुक्त हैं क्योंकि यहां के लोग कचरा फैलाना अपनी तौहीन समझते हैं. साक्षरता के मामले में भी यह राज्य केरल को टक्कर देता है जहां की लिटरेसी रेट करीब 98 प्रतिशत है जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है.

क्या पर्यटकों का होता है जोरदार स्वागत?

क्या पर्यटकों का होता है जोरदार स्वागत?6 / 6

मिजोरम के लोग बहुत ही मिलनसार हैं और बाहर से आने वाले सैलानियों का खुले दिल से स्वागत करते हैं. अगर आप इस गर्मी में किसी शांत और अनुशासित जगह की तलाश में हैं तो मिजोरम आपके लिए सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन