Traffic Challan: आपकी गाड़ी पर कितने कटे हैं चालान? इन आसान स्टेप्स से करें चेक

आज के समय में सड़कों पर जगह-जगह हाईटेक कैमरे लगे हैं जो मिनटों में ई-चालान काट देते हैं. कई बार तो चालान कट जाता है और लोगों को पता तक नहीं चल पाता है कि उनकी गाड़ी का चालान कट चुका है. अगर समय रहते यह चालान चेक न किया जाए तो बाद में भारी जुर्माना या कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. लेकिन कई लोग इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि ई-चालान को चेक कैसे करें, क्योंकि अब इसके लिए आपको ट्रैफिक पुलिस ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि आप इसे घर बैठे ही चेक कर सकते हैं और चालान का भुगतान भी कर सकते हैं.

E challan
1 / 5

विज्ञापन

कैसे चेक कर सकते हैं ई-चालान?

कैसे चेक कर सकते हैं ई-चालान?2 / 5

गाड़ी का चालान चेक करने के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार की आधिकारिक e-Challan वेबसाइट पर जाना होता है. इसके लिए आप Parivahan e-Challan Portal का इस्तेमाल कर सकते हैं. वेबसाइट खुलने के बाद आपको Check Online Services सेक्शन में जाकर Check Challan Status पर क्लिक करना होता है. इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प आते हैं चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर. इनमें से किसी एक जानकारी को भरकर और कैप्चा डालकर आप अपनी गाड़ी का पूरा चालान रिकॉर्ड देख सकते हैं.

विज्ञापन

रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर आएगा OTP

रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर आएगा OTP3 / 5

जानकारी भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आ सकता है. OTP दर्ज करते ही आपके सामने गाड़ी से जुड़े सभी चालान की जानकारी खुल जाती है. यहां आप देख सकते हैं कि चालान कब कटा, किस जगह नियम तोड़ा गया और कितनी राशि का जुर्माना लगाया गया है. कई मामलों में CCTV कैमरे से ली गई तस्वीर भी दिखाई जाती है, जिससे पता चलता है कि नियम उल्लंघन कहां हुआ था.

ऑनलाइन किया जा सकता है भुगतान

ऑनलाइन किया जा सकता है भुगतान 4 / 5

अगर आपकी गाड़ी पर कोई पेंडिंग चालान है तो उसका भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है. चालान की जानकारी के साथ Pay का ऑप्शन दिखाई देता है. इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं. पेमेंट पूरा होने के बाद उसकी डिजिटल रसीद भी मिल जाती है, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

विज्ञापन

फर्जी चालान मैसेज से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामले

फर्जी चालान मैसेज से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामले5 / 5

आजकल फर्जी चालान मैसेज और साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. कई लोगों को WhatsApp या SMS पर नकली लिंक भेजे जाते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली सरकारी वेबसाइट जैसे लगते हैं. इन लिंक पर क्लिक करने से बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है और लोगों के खाते से पैसे निकल सकते हैं. पुलिस और साइबर एक्सपर्ट लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर जाकर ही चालान चेक करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन