Supreme Court Lawyer Fees: कितनी फीस लेते हैं सुप्रीम कोर्ट के वकील? पार्किंग में हर रोज खड़ी रहती हैं लग्जरी गाड़ियां

सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च अदालत है और यहां देश के बड़े मुद्दों का निपटारा होता है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में देश के कई बड़े वकील केस लड़ते हैं. कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में वकील जितने बड़े केस लड़ते हैं उनकी फीस भी उतनी ही बड़ी होती है. वहीं, कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें लाइन से लग्जरी गाड़ियां खड़ी हुई दिखाई दे रही थी, इन गाड़ियों में एक से बढ़कर एक बड़े ब्रांड शामिल थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग हैरान रह गए और सवाल उठे कि आखिर सुप्रीम कोर्ट के वकील एक केस लड़ने के लिए कितनी फीस लेते हैं? तो चलिए आज हम जानेंगे कि सुप्रीम कोर्ट के वकील कितनी फीस लेते हैं.

sc (1)
1 / 6

विज्ञापन

कितनी होती है सुप्रीम कोर्ट के वकील की फीस?

कितनी होती है सुप्रीम कोर्ट के वकील की फीस?2 / 6

सुप्रीम कोर्ट में वकीलों की फीस उनके एक्सपीरियंस पहचान और केस की गंभीरता के हिसाब से तय होती है. यहां प्राइवेट वकीलों की कोई फीस तय नहीं होती है. एक जूनियर प्राइवेट वकील जहां एक पेशी के लिए 25000 से 1 लाख रुपये तक फीस ले सकता है. वहीं मिड लेवल वकील 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. सीनियर एडवोकेट्स की फीस इससे कई ज्यादा होती है. बड़े नाम वाले वकील एक सुनवाई के लिए 5 से लेकर 20 लाख रुपये तक फीस लेते हैं. वहीं देश के टॉप सीनियर काउंसलिंग की फीस 15 लाख से 50 लाख रुपये प्रति सुनवाई तक भी जाती है.

विज्ञापन

कागजी काम और ड्राफ्टिंग के भी चार्ज

कागजी काम और ड्राफ्टिंग के भी चार्ज3 / 6

सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ पेशी की ही फीस नहीं होती है, बल्कि याचिका तैयार करने, रिसर्च और ड्राफ्टिंग के लिए भी अलग से पैसा देना होता है. केस की फाइल कितनी बड़ी है, उसमें कितना कानूनी काम होना है उसके हिसाब से ड्राफ्टिंग की फीस होती है. जो 50,000 से कई लाख रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा क्लियर केस फाइलिंग फीस और दूसरे खर्च भी अलग से होते हैं और अगर वकील कहीं बाहर से आ रहा है तो उसका ट्रैवलिंग और कंसलटेंट चार्ज भी अलग से होता है.

सरकारी वकील कितनी लेते हैं फीस?

सरकारी वकील कितनी लेते हैं फीस? 4 / 6

सरकारी पैनल में शामिल वकीलों की फीस सरकार तय करती है. जानकारी के अनुसार, सरकारी वकीलों को प्रति सुनवाई करीब 16 से 17 हजार रुपये तक दिए जाते हैं. वहीं, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की फीस आमतौर पर 6 हजार से 10 हजार रुपये प्रति सुनवाई होती है.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लिया था एक अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने लिया था एक अहम फैसला5 / 6

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वकालत पेशे से जुड़े एक अहम फैसले में कहा था कि राज्यपाल काउंसिल कानून में तय सीमा से ज्यादा एनरोलमेंट फीस नहीं वसूल सकती. अदालत ने साफ किया कि नए लॉ ग्रेजुएट से सामान्य वर्ग के लिए 750 और एससी एसटी के लिए 125 रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं लिया जा सकता है.

कपिल सिब्बल जैसे बड़े वकील लेते हैं करोड़ों की फीस

कपिल सिब्बल जैसे बड़े वकील लेते हैं करोड़ों की फीस6 / 6

देश के मशहूर वकीलों में शामिल कपिल सिब्बल की फीस भी अक्सर चर्चा में रहती है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सुप्रीम कोर्ट एक सुनवाई के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक फीस लेते हैं. उन्होंने अपने करियरर में कई बड़े राजनीतिक और हाई प्रोफाइल मामलों पर बहस की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन