PM Salary: कितनी मिलती है भारत के प्रधानमंत्री को हर महीने सैलरी? जवाब हैरान कर देगा आपको
क्या आप जानते हैं भारत देश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? ये सवाल शायद ही आपके मन में कभी आया होगा, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में इसका जवाब देंगे.

आपने डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी नौकरी, आदि हर व्यक्ति की सैलरी के बारे में सुना होगा. ऐसे में ये जानना काफी दिलचस्प होगा कि भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी होती है?
पीएम के बारे में जानने में रहती है दिलचस्पी
2 / 6प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या खाते हैं, उनका मोबाइल नंबर, सिक्योरिटी और सैलरी से जुड़ी बातों के बारे में जानना अक्सर लोगों को पसंद आता है. ऐसे में ये जानना काफी दिलचस्प होगा कि देश की पीएम मोदी को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है.
हर महीने पीएम मोदी को कितनी मिलती है सैलरी?
3 / 6मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को हर महीने सैलरी के रूप में 1.66 लाख रुपये मिलते हैं. इसमें कई भत्ते शामिल है और उनकी मूल सैलरी इससे अलग है.
कितनी है पीएम मोदी की मूल सैलरी?
4 / 6रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी को सैलरी के रूप में जो 1.66 लाख रुपये मिलते हैं, इसमें 45,000 रुपये का संसदीय भत्ता, 3,000 रुपये का व्यय भत्ता, 2,000 रुपये का दैनिक भत्ता और 50,000 रुपये का मूल वेतन शामिल है. यानी कि पीएम को प्रति महा सैलरी सिर्फ 50 हजार मिलती है.
पीएम को मिलता है शानदार घर
5 / 6प्रधानमंत्री को सैलरी के अलावा भी कई सुविधाएं मिलती है, जिसमें से एक आलीशान घर शामिल है. पीएम मोदी दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर रहते हैं, यहां उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है.
पीएम आवास के ऊपर नहीं उड़ सकता प्लेन
6 / 6पीएम का आवास कितना खास और सुरक्षित होता है, इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि, इसके ऊपर से कोई हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या ड्रोन आदि भी नहीं उड़ सकता है. सुरक्षा के लिहाज से इस एरिया को नो-फ्लाई जोन कैटेगरी में रखा है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: 26 जनवरी से कैसे अलग है 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का तरीका अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.



















