नहीं आ रही गैस सब्सिडी? मोबाइल नंबर से ऐसे करें चेक; मिनटों में पता चल जाएगा खाते में पैसा आया कि नहीं

LPG Subsidy: आज भी देश के करोड़ों लोग एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठाते हैं. हालांकि कई लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता है कि सब्सिडी का पैसा उनके बैंक अकाउंट में आया है या नहीं. ऐसे में लोग गैस एजेंसी की चक्कर लगाते रहते हैं, जबकि यह काम घर बैठे भी आसानी से हो सकता है. अगर आपका मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक है तो कुछ ही मिनट में सब्सिडी का पूरा स्टेटस घर बैठे ही चेक किया जा सकता है.

GAS.jpg
1 / 6

विज्ञापन

क्या होती है सब्सिडी?

क्या होती है सब्सिडी?2 / 6

सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर ग्राहकों को सब्सिडी देती है. यानी सिलेंडर की पूरी कीमत देने के बाद कुछ रकम वापस ग्राहक के बैंक खाते में भेज दी जाती है. यह पैसा सीधे DBT यानी डॉयरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए भेजा जाता है. हालांकि, सब्सिडी हर ग्राहक को नहीं मिलती है. सरकार द्वारा तय की गई शर्तों के अनुसार पात्र लोग ही इसका फायदा लेते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल नंबर से कैसे चेक करें सब्सिडी?

मोबाइल नंबर से कैसे चेक करें सब्सिडी?3 / 6

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में गैस सब्सिडी का पैसा आया या नहीं तो सबसे आसान तरीका है गैस कंपनी की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करें. सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट खोलें. भारत में ज्यादातर लोग इंडेन, भारत गैस और HP गैस का ही इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद Check Subsidy Status या Give Your Feedback Online पर क्लिक करें. वहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें. OTP आने के बाद लॉगिन हो जाएगा. लॉगिन होने के बाद आपको सब्सिडी का पूरा रिकॉर्ड दिख जाएगा. इसमें यह भी लिखा होगा कि किस तारीख को कितनी रकम आपके खाते में भेजी गई.

कंपनी द्वारा आता है मैसेज

कंपनी द्वारा आता है मैसेज4 / 6

अगर आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में अपडेट है तो सिलेंडर बुक होने और सब्सिडी आने पर कंपनी द्वारा एक मैसेज भी आता है. कई बार लोग नंबर बदल लेते हैं या फिर वो नंबर बंद हो जाता है लेकिन गैस एजेंसी में अपना नया नंबर अपडेट नहीं कराते हैं. ऐसे में उन्हें मैसेज रिसीव नहीं हो पाता है. इसलिए हमेशा अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें.

विज्ञापन

सब्सिडी नहीं आ रही तो क्या करें?

सब्सिडी नहीं आ रही तो क्या करें?5 / 6

अगर लंबे समय से सब्सिडी नहीं मिल रही है तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते और गैस कनेक्शन से लिंक है या नहीं. इसके अलावा बैंक अकाउंट एक्टिव होना भी जरूरी है. कई बार खाते की KYC पूरी नहीं होती है जिसके कारण भी सब्सिडी रुक जाती है.

गैस एजेंसी के हेल्पलाइन पर करें शिकायत

गैस एजेंसी के हेल्पलाइन पर करें शिकायत6 / 6

अगर सबकुछ सही होने के बाद भी पैसा नहीं आ रहा, तो आप गैस एजेंसी या कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. UPI और बैंक ऐप से भी करें चेक. आजकल कई बैंक ऐप और UPI प्लेटफॉर्म पर भी DBT ट्रांजैक्शन की जानकारी दिखाई देती है. वहां जाकर भी यह पता लगाया जा सकता है कि सब्सिडी का पैसा आया है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन