क्या सच में सांप लेते हैं बदला? वैज्ञानिकों ने बताया पहचान और याददाश्त के पीछे का सच

अक्सर मूवीज या कहानियों में आपने देखा होगा कि सांप अपना बदला लेते हैं या फिर वो बदला लेने वापस आते हैं. कहते हैं कि सांप इंसानी चेहरा याद रखते हैं और लोग हमेशा से ही इस बात को सच मानते आ रहे हैं. यहां तक कि आपने बुजुर्गों से भी इस बारे में जरूर सुना होगा कि सांप चेहरा पहचानकर अपना बदला लेने वापस आते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है?

snake (1)
1 / 6

विज्ञापन

क्या कहता है साइंस?

क्या कहता है साइंस?2 / 6

इसे लेकर साइंटिफिक रिसर्च और एक्सपर्ट्स का कहना है कि सांपों के पास इंसानों की तरह इमोशनल दिमाग नहीं होता है लेकिन उनके पास गंध और वाइब्रेशन को समझने की गजब की ताकत होती है.

विज्ञापन

क्या इंसानों को देख सकते हैं सांप?

क्या इंसानों को देख सकते हैं सांप?3 / 6

साइंस डेली में पब्लिश्ड रिपोर्ट में कहा गया है कि सांप की नजर इंसान या अन्य जीवों की तरह तेज नहीं होती है. वो दूर की चीज को क्लियर नहीं देख सकते हैं, हालांकि सांप हिलती हुई चीजों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होते हैं. वह जमीन के वाइब्रेशन और थर्मल इमेजरी (गर्मी) के जरिए अपने सामने मौजूद जीव का अंदाजा लगाते हैं इसलिए यदि आप उनके पास शांत रहते हैं तो वे आपको कोई खतरा नहीं मानते हैं. लेकिन यह कहना कि वे इंसान का चेहरा याद रखते हैं, साइंस इस दावे को सही नहीं मानता है.

गंध पहचानने वाली सुपर पावर

गंध पहचानने वाली सुपर पावर4 / 6

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सांप की सबसे बड़ी ताकत उनकी जीभ और सूंघने की क्षमता होती है. वे अपनी जीभ का इस्तेमाल करके हवा में मौजूद पार्टिकल्स को इकट्ठा करते हैं और अपने जैकबसन ऑर्गन (Jacobson's Organ) के जरिए दिमाग तक सिग्नल भेजते हैं जो उन्हें खतरे का अंदेशा देती है.

विज्ञापन

मालिक को चेहरे नहीं गंध से पहचानते हैं सांप

मालिक को चेहरे नहीं गंध से पहचानते हैं सांप5 / 6

लाइव साइंस का कहना है, सांप अपने मालिक या देखभाल करने वाले को उनके चेहरे से नहीं बल्कि उनकी गंध से पहचानते हैं. यदि कोई व्यक्ति रोज उन्हें खाना देता है तो वे उस गंध के साथ सुरक्षा और भोजन को जोड़ लेते है जिसे वो एक आइडेंटिटी के रूप में रख लेते हैं.

सांप चीजें याद रखते हैं?

सांप चीजें याद रखते हैं? 6 / 6

इंसानों के मुकाबले सांपों का दिमाग काफी सरल होता है. उनमें लिम्बिक सिस्टम की कमी होती है जो प्यार या नफरत जैसे इमोशन्स को प्रोसेस करता है. हालांकि, उनकी मेमोरी सर्वाइवल (बचाव) पर टिकी होती है. सांप उन चेहरों या गंधों को याद रख सकते हैं जिनसे उन्हें खतरा महसूस हुआ हो जिसे एसोसिएटिव लर्निंग कहा जाता है. यानी वे आपको दोस्त नहीं मानते बल्कि एक खतरा न देने वाली चीज के रूप में पहचान लेते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन