कितने साल जीता है कॉकरोच? उम्र कर देगी हैरान, परमाणु हमला भी नहीं कर सकता बाल बांका
सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) काफी चर्चा में है, जिसके इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों में 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं. मीम के तौर पर शुरू हुई ये पार्टी अब सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुकी है. इस बीच लोग इंटरनेट पर कॉकरोच काफी सर्च कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में कॉकरोच की लाइफ कितनी होती है?

सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) काफी चर्चा में है, जिसके इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों में 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं. मीम के तौर पर शुरू हुई ये पार्टी अब सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुकी है. इस बीच लोग इंटरनेट पर कॉकरोच काफी सर्च कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में कॉकरोच की लाइफ कितनी होती है?
तिलचट्टे से परेशान हैं भारतीय
2 / 8कॉकरोच को भारत में तिलचट्टे के नाम से भी जाना जाता है, जो लगभग हर घर में मौजूद होता है. आम जनता कॉकरोच के काफी परेशान है और इन्हें घर से भगाने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट ऑप्शन भी मौजूद हैं. कॉकरोच को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि ये जीव परमाणु हमले को भी झेलकर जीवित रह सकता है.
गर्मी में निकलते हैं कॉकरोच
3 / 8अक्सर गर्मियों में दिखाई देने वाले कॉकरोच घरों में खासतौर पर किचन और बाथरूम में नजर आते हैं. इन्हें पूरी तरह घर से भगाना मुश्किल है, कई लोग इन्हें देखकर डर भी जाते हैं. कॉकरोच न सिर्फ घरों में गंदगी फैलाते हैं, बल्कि इनसे बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है.
कितने साल जीता है कॉकरोच?
4 / 8कई लोग तो कॉकरोच को देखते ही उसे मार देते हैं, लेकिन असल में कॉकरोच की उम्र कितनी होती है ये शायद ही आपको पता हो. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक सामान्य कॉकरोच या तिलचट्टे की औसत उम्र लगभग 6 महीने से एक साल होती है. कई प्रजाति के कॉकरोच 2 साल तक जीवित रहते हैं.
एक बार में कितने अंडे देती है मादा कॉकरोच?
5 / 8आपको जानकर हैरानी होगी कि मादा कॉकरोच एक बार में 10 से 18 अंडे देती है. यही कारण है कि अगर आपके घर 2 कॉकरोच हैं तो बहुत जल्द ही उनकी जनसंख्या बढ़कर 18 तक पहुंच सकती है. अंडे से कॉकरोच के बच्चे 28 से 60 दिनों में बाहर आ सकते हैं.
कैसे करें नर और मादा कॉकरोच की पहचान?
6 / 8नर और मादा कॉकरोच की पहचान करना बहुत आसान है. आमतौर पर नर कॉकरोच के पंख उसके शरीर से काफी बड़े होते हैं, जबकि मादा तिलचट्टे के पंख छोटे या फिर कभी-कभी मादा बिना पंख की होती हैं.
क्या परमाणु हमला झेल सकता है कॉकरोच?
7 / 8कई रिपोर्ट्स की मानें तो हां कॉकरोच परमाणु बम झेलने की क्षमता रखते हैं. हालांकि सभी नहीं, लेकिन काफी संख्या में कॉकरोच इतने मजबूत हैं कि उनकी पूरी प्रजाति परमाणु हमले में भी बची रह सकती है. ज्यादातर कॉकरोच मध्यम स्तर की विकिरण (रेडिएशन) को सह लेते हैं, जबकि करीब 20% कॉकरोच बहुत उच्च स्तर की परमाणु बम वाली विकिरण (10,000 रैड) को भी बर्दाश्त कर सकते हैं.
सिर कटने के बाद भी जिंदा रहता है कॉकरोच
8 / 8मजेदार बात ये है कि हिरोशिमा में परमाणु बम गिरने के ठीक 1000 फीट दूर कॉकरोच पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य पाए गए थे. एक और मजेदार फैक्ट ये है कि सिर कट जाने के बाद भी एक कॉकरोच 2 हफ्ते तक जीवित रह सकता है.