आजमगढ़ है यूपी का सबसे अनोखा जिला, जहां बहती हैं इतनी नदियां! यूपी वाले भी नहीं दे पाते सही जवाब
क्या आप जानते हैं यूपी के आजमगढ़ जिले में कितनी नदियां बहती हैं? आप ये तो जानते हैं होंगे सबसे ज्यादा लेकिन जानिए कुल कितनी है नदियां.

उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ एक और खास वजह के लिए जाना जाता है. इस खास वजह का नाम यहां बहने वाली नदियां हैं. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन पूरे यूपी में सबसे ज्यादा नदी यही बहती हैं.
लोगों के जीवन से जुड़ी है नदियां
2 / 7भारत में नदियां सिर्फ जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि खेती, सिंचाई, उद्योग और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. देश के कई जिलों की अर्थव्यवस्था इनसे जुड़ी हैं और कुछ नदियां ऐसी भी हैं, जिन्हें मां का दर्जा प्राप्त है.
यूपी की जमीन बेहद खास
3 / 7उत्तर प्रदेश नदियों और उपजाऊ मैदानों के लिए जाना जाता है. राज्य में कुल 75 जिले हैं और यहां बहने वाली नदियां कृषि व्यवस्था के साथ-साथ लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि आज भी बड़ी संख्या में लोगों का जीवन इन्हीं नदियों पर निर्भर है.
सबसे ज्यादा नदियां वाले जिला
4 / 7नदियों वाले जिलों में आमतौर पर वाराणसी, प्रयागराज का नाम आता है, लेकिन सबसे ज्यादा नदियों वाले जिले में आजमगढ़ का नाम आता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले में करीब 17 नदियां बहती हैं.
आजमगढ़ में बहने वाले प्रमुख नदियां
5 / 7आजमगढ़ में बहने वाली प्रमुख नदियों में काग्रा, तमसा, पेसा, कासी, मंजुषा, उदांती, कुन्वर, सिलनी, मंगई, लोनी, टोना और ओरा समेत कई अन्य नदियां शामिल हैं, जिनसे लोग जुड़े हुए हैं.
कहां है आजमगढ़
6 / 7आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रमुख पूर्वी जिलों में शामिल है. तमसा नदी के किनारे बसा यह शहर ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है.
कब बसा आजमगढ़
7 / 7ऐतिहासिक जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ शहर की स्थापना 1665 में हुई थी. समय के साथ यह क्षेत्र अपनी संस्कृति, इतिहास और भौगोलिक विशेषताओं के कारण उत्तर प्रदेश में खास पहचान बना चुका है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: Country With Most Rivers: रूस है दुनिया का एकमात्र देश, जहां बहती हैं इतनी नदियां!