एअर इंडिया बदलेगी बुकिंग से लेकर बैगेज तक के नियम, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जानें क्या है प्लान?

अगर आप भी काम के सिलसिले में अक्सर फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, एयर इंडिया अब अपने यात्रियों को पहले से ज्यादा आरामदायक सफर और सुविधाजनक एक्सपीरियंस देने की तैयारी कर रहा है. एयरलाइन ने अपने विमानों और सर्विसेज में बड़े बदलाव शुरू किए हैं, जिससे यात्रियों को लंबी फ्लाइट्स में बेहतर कंफर्ट मिल सकेगा.

air india (1)
1 / 6

विज्ञापन

अब सफर होगा और भी ज्यादा आरामदायक

अब सफर होगा और भी ज्यादा आरामदायक2 / 6

एअर इंडिया फिलहाल अपने पुराने विमानों के केबिन को पूरी तरह अपग्रेड कर रही है. इनमें नई और ज्यादा आरामदायक सीटें लगाई जा रही हैं. साथ ही यात्रियों के लिए लेगरूम को भी पहले से ज्यादा बड़ा बनाया जा रहा है. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव काफी राहत देने वाला साबित हो सकता है. इसके अलावा विमानों में अत्याधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा बेहतर अनुभव

यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा बेहतर अनुभव3 / 6

एयर इंड‍िया सिर्फ फ्लाइट के अंदर ही नहीं, बल्कि पूरे ट्रेवलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम कर रही है. एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा से जुड़े 28 से ज्यादा टचप्वाइंट्स पर सुधार शुरू किए हैं. इसमें टिकट बुकिंग, चेक-इन, सिक्योरिटी चेक, बोर्डिंग और बैगेज सर्विसेज शामिल हैं. लंबी कतारों से बचाने के लिए एयरपोर्ट पर सेल्फ-सर्विस कियोस्क और ऑटोमेटेड बैग ड्रॉप जैसी डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान होगा.

केबिन और ग्राउंड आपरेशंस में बड़े सुधार

केबिन और ग्राउंड आपरेशंस में बड़े सुधार 4 / 6

यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एअर इंडिया अपने पुराने विमानों के केबिन को पूरी तरह रीट्रोफिट कर रही है. इन विमानों में नई और अधिक आरामदायक सीटें, अत्याधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम और बेहतर लेगरूम जैसी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं.

विज्ञापन

ग्राहक सेवा नेटवर्क भी मजबूत

ग्राहक सेवा नेटवर्क भी मजबूत5 / 6

एअर इंडिया ने अपने ग्राहक सेवा नेटवर्क को भी मजबूत किया है. एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबी कतारों से राहत देने के लिए सेल्फ-सर्विस कियोस्क और आटोमेटेड बैग ड्राप जैसी डिजिटल प्रक्रियाओं को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है. बैगेज ट्रांसफर और कनेक्टिंग फ्लाइट सपोर्ट को भी अधिक सुचारू बनाया जा रहा है.

रिवार्ड प्वाइंट्स इस्तेमाल करना होगा आसान

रिवार्ड प्वाइंट्स इस्तेमाल करना होगा आसान6 / 6

एयर इंडिया ने अपने लॉयल्टी और रिवार्ड सिस्टम को भी अपग्रेड किया है. अब यात्री आसानी से अपने रिवार्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल टिकट बुकिंग या इकोनॉमी से बिजनेस क्लास अपग्रेड के लिए कर सकेंगे. स्टार एलायंस का हिस्सा होने के चलते यात्री इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल 25 से ज्यादा इंटरनेशनल एयरलाइंस में भी कर पाएंगे. आने वाले समय में इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल एयरपोर्ट लाउंज, एक्स्ट्रा बैगेज और पार्टनर होटलों जैसी सुविधाओं के लिए भी किया जा सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन