किचन में मौजूद ये चीजें कहीं आपके लिए ना बन जाए 'जहर', बहुत तेजी से खराब होते हैं 6 आइटम्स

गर्मियों में किचन की कुछ आम चीजें तेजी से खराब होकर आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं. जानिए किन 6 फूड आइटम्स को संभालकर रखने की जरूरत है और फूड पॉइजनिंग से कैसे बचें?

6 Summer Kitchen Foods That Turn Toxic Faster Than You Think
1 / 7
Credit: AI

Advertisment

क्या आपकी किचन बना रही है आपको बीमार?

क्या आपकी किचन बना रही है आपको बीमार?2 / 7

गर्मियों का मौसम अपने साथ बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है. इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे नॉर्मल दिखने वाला खाना भी कुछ ही घंटों में खराब हो सकता है. अगर खाने को सही तरीके से स्टोर ना किया जाए, तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

कटे हुए फल

कटे हुए फल 3 / 7

गर्मियों में कटे हुए फल जल्दी खराब हो जाते हैं. खुले में रखने से इनमें बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. ऐसे फल दिखने में ताजे लग सकते हैं, लेकिन अंदर से संक्रमित हो सकते हैं. हमेशा कटे फल तुरंत खाएं या फ्रिज में रखें.

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स4 / 7

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स गर्मी में जल्दी खराब हो जाते हैं. ज्यादा तापमान में इनमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे पेट खराब होने का खतरा रहता है. इन्हें हमेशा ठंडी जगह पर रखें और जल्दी इस्तेमाल में लाएं.

विज्ञापन

गूंथा हुआ आटा

गूंथा हुआ आटा 5 / 7

घरों में अक्सर रोटियां बनाने के लिए आटा ज्यादा गूंथा जाता है ताकि अगले दिन भी उसका इस्तेमाल किया जाए. लेकिन उसे फ्रिज में रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि बाहर छोड़ने पर वो फर्मेंट होने लगता है.  वो स्वाद में खट्टा होने लगता है और उसमें फफूंद भी लग जाती है. ये आटा फूड पॉइजनिंग कर सकता है.  

चावल और पका हुआ खाना

चावल और पका हुआ खाना 6 / 7

पका हुए चावल-दाल या कोई और खाना अगर लंबे समय तक बाहर रखा जाए, तो उसमें जानलेवा बैक्टीरिया पनप सकते हैं. गर्मी में दाल बहुत जल्दी खराब होती है, इसीलिए उसे या किसी भी खाने को 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें.

विज्ञापन

ब्रेड और बेकरी आइटम्स

ब्रेड और बेकरी आइटम्स7 / 7

ब्रेड पर बहुत जल्दी गर्मी और उमस की वजह से हरी या सफेद फफूंद लगने लगती है. अगर गलती से भी कोई वो ब्रेड खाए तो उसे उल्टी, दस्त और पेट दर्द हो सकता है. इसलिए ब्रेड को ताजा ही खाएं (All Photos Credit: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन