Taylor Swift Ka Numerology Secret: इस मूलांक ने टेलर स्विफ्ट को बनाया Global Superstar, जानें कौन सा अंक उनके जीवन को कंट्रोल करता है
Taylor Swift Ka Numerology Secret: टेलर स्विफ्ट एक प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं, जिनके इंडिया में भी बड़ी संख्या में फैंस हैं. चलिए जानें कौन सा मूलांक टेलर स्विफ्ट के करियर, लव लाइफ, फेम और सक्सेस को कंट्रोल कर रहा है.

टेलर स्विफ्ट एक ग्लोबल सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट से देश-विदेश में नाम कमाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके जीवन को कौन सा अंक कंट्रोल कर रहा है? न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उनका जीवन व उनका हर फैसला एक प्रभावशाली अंक से प्रभावित है. यहां पर आप टेलर स्विफ्ट के मूलांक के बारे में जानेंगे, जिसका उनको ग्लोबल सफलता दिलाने, रिश्तों और सेहत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है.
टेलर स्विफ्ट का मूलांक क्या है?
2 / 6सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, टेलर स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर 1989 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 4 है. अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि 4, 13, 22 और 31 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है.
टेलर स्विफ्ट के मूलांक का स्वामी ग्रह कौन है?
3 / 6टेलर स्विफ्ट का जीवन राहु ग्रह से प्रभावित है, जिनका नाम छाया ग्रह में आता है. राहु ग्रह की कृपा से व्यक्ति को रातों-रात सफलता मिल सकती है. साथ ही अचानक इच्छाएं पूरी होने लगती हैं. इसके अलावा राहु विदेशी मामलों, भ्रम, लालाच, राजनीति, चालाकी और जुनूनी स्वभाव को भी प्रभावित करता है.
मूलांक 4 के लोग कैसे होते हैं?
4 / 6मूलांक 4 के लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं, जो अनुशासन के साथ अपना जीवन जीते हैं. हालांकि, ये भावनाओं से ज्यादा logic पर ध्यान देते हैं और सोच-विचार करने के बाद ही फैसले लेते हैं.
मूलांक 4 के लोगों की खासियत
5 / 6अक्सर देखा गया है कि मूलांक 4 के लोग अपनी मेहनत से देश-विदेश में नाम कमाते हैं. ये अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं और कुछ बड़ा करने का दम रखते हैं. आमतौर पर उम्र 30 के बाद इन्हें अपनी मेहनत का फल मिलना शुरू होता है और ये नाम-पैसा सब कमाते हैं.
मूलांक 4 वालों का रिलेशनशिप कैसा चलता है?
6 / 6अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 4 के लोग अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार और समर्पित होते हैं, जो रिश्तों को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. हालांकि, इन्हें 25 से 30 उम्र के बीच सच्चा प्यार मिलने की संभावना अधिक होती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.