Surya Gochar Rashifal: आज पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, मेष समेत इन 6 राशियों को होगा धनलाभ

Surya Gochar 2026: ग्रहों के गोचर करने राशि बदलने और नक्षत्र परिवर्तन करने से राशियों के जीवन पर असर देखने को मिलता है. आज सूर्य ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.

RASHI.jpg_3157a2
1 / 7
surya nakshatra gochar 2026 horoscope

Surya Gochar July 2026 Rashifal: सूर्य ग्रह आज 6 जुलाई 2026, दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं. गुरु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश करना 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 7

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के लोगों को जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे. सूर्य गोचर से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और तरक्की के योग बनेंगे. आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 7

सूर्य ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे. गुरु के नक्षत्र में सूर्य के होने से वृषभ राशि को लाभ होगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 7

सिंह राशि के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा. आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अगर आपका किसी से विवाद चल रहा है, तो यह खत्म होगा. आप करियर में तरक्की करेंगे और पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

कन्या राशि वालों को सूर्य गोचर शुभ परिणाम देगा. मानसिक शांति मिलेगी. परिवार के साथ संबंध अच्छे बनेंगे. ऑफिस में आपको काम में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि

धनु राशि6 / 7

धनु राशि वालों के जीवन में सूर्य गोचर से सकारात्मक बदलाव आएंगे. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे. आपका मानसिक तनाव दूर होगा. आपको खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि7 / 7

मीन राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा. इन्हें आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. करियर में सफलता मिलेगा.(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन