Shukra Gochar Rashifal: 16 जुलाई को शुक्र बदलेंगे चाल, अपने ही नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 5 राशियों पर लुटाएंगे सुख, प्रेम और ऐश्वर्य

Shukra Gochar Rashifal: 16 जुलाई को शुक्र अपने ही नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में प्रवेश करेंगे, जिससे उनका प्रभाव काफी मजबूत होगा. यह गोचर 5 राशियों के जातकों को प्रेम, सुख, ऐश्वर्य, करियर और धन लाभ के नए अवसर दे सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar-Rashifal
1 / 8

विज्ञापन

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र गोचर

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र गोचर2 / 8

Shukra Gochar Rashifal: ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, समय-समय पर ग्रह अपनी राशि के साथ-साथ नक्षत्र भी बदलते हैं. वैदिक ज्योतिष में इन ग्रह-गोचरों का विशेष महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की शाम में 07:11 बजे शुक्र ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर इसलिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि पूर्वाफाल्गुनी स्वयं शुक्र का नक्षत्र है. अपने ही नक्षत्र में आने से शुक्र का प्रभाव और अधिक मजबूत हो जाता है. ज्योतिष में इसे सुख-सुविधाओं, प्रेम, आकर्षण, वैवाहिक जीवन, कला, सौंदर्य, ऐश्वर्य और भौतिक समृद्धि को बढ़ाने वाला शुभ संयोग माना जाता है.

विज्ञापन

शुक्र बली होकर बरसाएंगे कृपा

शुक्र बली होकर बरसाएंगे कृपा3 / 8

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब शुक्र अपने ही नक्षत्र में बलवान होते हैं, तो जीवन में रिश्तों की मिठास बढ़ सकती है, धन संबंधी नए अवसर मिल सकते हैं और करियर व व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कला, फैशन, मीडिया, मनोरंजन, लग्जरी और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए भी यह गोचर विशेष फलदायी माना जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन खास तौर पर 5 राशियों के लिए सबसे अधिक शुभ और लाभदायक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिसपर शुक्र अपनी कृपा बरसाएंगे?

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)4 / 8

यह गोचर आपके लिए कमाई के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी में आपकी मेहनत आखिरकार रंग ला सकती है. प्रमोशन या इंक्रीमेंट की चर्चा शुरू हो सकती है. बिजनेस में नया ग्राहक जुड़ सकता है. ऑनलाइन सेल या डिजिटल काम करने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है. बैंक या लोन से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है. परिवार में रिश्ते पहले से ज्यादा मधुर रहेंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी रिश्तेदार से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छा फोकस मिलेगा. किसी टीचर या मेंटर की सलाह आगे काम आएगी. अगर किसी पशु की सेवा करेंगे, तो मानसिक संतोष मिलेगा. खर्च होंगे, लेकिन सही जगह होने से चिंता नहीं रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)5 / 8

शुक्र का अपने ही नक्षत्र में आना आपके लिए काफी पॉजिटिव माहौल बना सकता है. आपकी पर्सनैलिटी पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगी. लोग आपकी बातों से जल्दी इंप्रेस होंगे. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी पुराने क्लाइंट से फिर से काम मिलने के योग हैं. बिजनेस में ब्रांड वैल्यू बढ़ सकती है. सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी. शादी की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है. घर की सजावट या रेनोवेशन पर खर्च हो सकता है. किसी बुजुर्ग की सलाह बड़ा फायदा दे सकती है. अगर किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, तो मन को अलग सुकून मिलेगा. पैसों के मामले में भी धीरे-धीरे मजबूती आएगी.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)6 / 8

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खास माना जा सकता है. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. ऑफिस में आपकी इमेज मजबूत होगी. टीम के लोग आपका सपोर्ट करेंगे. अगर नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो प्लानिंग आगे बढ़ सकती है. कोर्ट या कागजी काम में राहत मिलने के संकेत हैं. पार्टनर के साथ रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. किसी पुराने दोस्त का मैसेज आपका दिन बना सकता है. कंटेंट, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी या मीडिया से जुड़े लोगों को नया मौका मिल सकता है. घर में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है. सोशल मीडिया पर आपकी पहचान बढ़ सकती है. सेहत ठीक रहेगी. बस अपनी रूटीन को बिगड़ने न दें.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि  (Capricorn)7 / 8

यह समय आपके लिए रिश्तों और काम, दोनों में बैलेंस बनाने का रहेगा. नौकरी में किसी बड़े अधिकारी का भरोसा जीत सकते हैं. नई जिम्मेदारी आपको आगे ले जाएगी. बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. किसी पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में राहत मिल सकती है. किरायेदार या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी पड़ोसी के साथ चल रही छोटी नाराजगी खत्म हो सकती है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिल सकती है. धार्मिक या सामाजिक सेवा में हिस्सा लेने से मन शांत रहेगा. छोटी-छोटी खुशियां पूरे दिन को बेहतर बना देंगी.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Pisces)8 / 8

शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए क्रिएटिविटी और पहचान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. अगर आप कंटेंट, म्यूजिक, आर्ट, डिजाइन या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो अच्छा मौका मिल सकता है. नौकरी में आपका आइडिया सबको पसंद आ सकता है. बिजनेस में नया ऑर्डर मिलने की संभावना है. किसी पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क हो सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में रिश्ते और मजबूत होंगे. अगर कोई मेडिकल या इंश्योरेंस से जुड़ा काम रुका है, तो उसमें प्रगति हो सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात नई शुरुआत का कारण बन सकती है. ऑनलाइन निवेश सोच-समझकर करें. अपने टैलेंट पर भरोसा रखें. यही भरोसा आपको आगे नई सफलता दिला सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन