Shukra Gochar Rashifal: 2 सितंबर स्वराशि में गोचर करेंगे शुक्र, इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, धन, वैभव और संपदा की होगी प्राप्ति

Shukra Gochar Rashifal: शुक्र ग्रह 2 सितंबर 2026 बुधवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. स्वराशि में गोचर करने से शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे. यह कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा.

SUKR GRAH.jpg
1 / 7
Shukra Gochar lucky zodiac signs

Shukra Gochar Rashifal 2026: शुक्र ग्रह 2 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 6 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे. शुक्र ग्रह के तुला राशि में रहने के दौरान किन राशियों को लाभ होगा. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शुक्र गोचर राशिफल

शुक्र गोचर राशिफल2 / 7

शुक्र ग्रह का तुला राशि में होना कई राशियों के लिए शुभकारी साबित होगा. इन लोगों को सुख-समृद्धि, पैसा, आकर्षण और लग्जरी लाइफ का कारक माना जाता है. शुक्र गोचर के प्रभाव से 5 लकी राशियों को खूब लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि वालों को शुक्र ग्रह के प्रभाव से तगड़ा लाभ होगा. इन्हें व्यापार में लाभ होगा और पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. आप लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 7

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन करना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. इन लोगों को शुक्र गोचर से काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा. पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 7

शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि में ही हो रहा है. इन लोगों के लिए शुक्र गोचर शुभकारी सिद्ध होगा. तुला राशि में शुक्र गोचर से शुभ योग बनेगा. इसके प्रभाव से आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और ज्ञान में वृद्धि के योग बनेंगे.

धनु राशि

धनु राशि6 / 7

धनु राशि के लोगों की कमाई बढ़ेगी. इन लोगों को शुक्र गोचर से लाभ होगा. आप लोगों के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. धनु राशि वालों को इस गोचर से जीवन में राहत मिलेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि7 / 7

तुला राशि में शुक्र का गोचर कुंभ राशि के लिए फायदेमंद साबित होगा. इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. धन और संपदा का लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन