Lucky Zodiac Signs: अक्षय तृतीया पर डबल राजयोग से 3 राशियों को होगा लाभ, शुक्र-चंद्र की युति से बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Lucky Zodiac Signs: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को है. अक्षय तृतीया के दिन ग्रह-नक्षत्र की स्थिति से राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस राजयोग के बनने से कई राशियों को लाभ होगा.

Lucky Zodiac Signs: अक्षय तृतीया का दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है. इस बार अक्षय तृतीया पर शुक्र और चंद्र के गोचर से राजयोग का निर्माण हो रहा है.
अक्षय तृतीया राशिफल
2 / 6अक्षय तृतीया के दिन धन-समृद्धि के दाता शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा चंद्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे. वृषभ में शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग बनेगा.
शुक्र-चंद्र की युति
3 / 6वृषभ राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति होने से कलात्मक राजयोग बनेगा. यह वैभव लक्ष्मी राजयोग होता है. इससे आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है. इससे 3 राशियों को लाभ मिलेगा.
वृषभ राशि
4 / 6वृषभ राशि में शुक्र और चंद्र की युति बेहद शुभ होगी. वृषभ राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जीवन में सुख मिलेगा. आर्थिक तौर पर लाभ होगा. आपके रिश्ते मजबूत होंगे. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि
5 / 6मिथुन राशि को अक्षय तृतीया के दिन बन रहे इस राजयोग से लाभ होगा. मिथुन राशि के लोगों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा.
तुला राशि
6 / 6तुला राशि के लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं तो तंगी से छुटकारा मिलेगा. करियर में सफलता मिलेगी. आपको परिवार का साथ मिलेगा. कार्य में सफलता मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.