Shani Vakri 2026: वक्री हुए शनिदेव, साढ़ेसाती और ढैय्या वाली राशियों को 138 दिनों तक रहना होगा सतर्क, वरना होगा नुकसान

Shani Vakri 2026: शनि ग्रह 27 जुलाई 2026 की रात्रि मध्याह्न 1 बजकर 25 मिनट पर वक्री हो गए हैं. शनि ग्रह मीन राशि में वक्री हुए हैं. अब 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद शनि 11 दिसंबर को मार्गी होंगे.

Untitled design (2)
1 / 7
Shani Vakri 2026 unlucky zodiac signs

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल के दौरान शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव झेल रही राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

शनि वक्री का प्रभाव

शनि वक्री का प्रभाव2 / 7

शनिदेव को कर्म, न्याय, अनुशासन, मेहनत का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. शनि के प्रभाव से लोगों को कर्मों के अनुसार, फल मिलता है. शनि वक्री से 5 राशियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. खर्च कम करने की जरूरत है. धन की बचत भविष्य के लिए करके रखें. सेहत को लेकर खास ध्यान रखने की जरूरत है. आपको मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए. शनिदेव की कृपा के लिए शनिवार को काले तिल का दान करें.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 7

सिंह राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है. आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की जरूरत है. खर्च कम करें. वरना आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. आपको किसी विवाद से बचने के लिए मधुर वाणी का इस्तेमाल करना होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि5 / 7

शनि ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान हैं. मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. इन्हें अपने भविष्य को लेकर सतर्क रहना होगा. कोई भी काम सोच-विचार करने के बाद ही करें. किसी भी काम को करने में जल्दबाजी से बचें. शनिदेव की नियमित पूजा करें.

धनु राशि

धनु राशि6 / 7

धनु राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या का असर देखने को मिलेगा. इन्हें घर-परिवार से जुड़े मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य और समझदारी से कोई भी काम करें. आपको माता-पिता का सम्मान करना होगा. पारिवारिक जीवन में प्रेम बनाए रखें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि7 / 7

कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम और तीसरा चरण चल रहा है. कुंभ राशि के लोगों को पैसों को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. ऐसे में खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी है. किसी से विवाद से बचना होगा. भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें. सभी राशियों को धैर्य, अनुशासन और मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन