मेष-सिंह सहित 5 राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा, पंचांक-अर्धकेन्द्र योग का महामिलन आज Shani Trayodashi पर

Shani Trayodashi 2026: शनि त्रयोदशी के पावन दिन यानी आज 27 जून 2026 को पंचांक-अर्धकेन्द्र योग का निर्माण हो रहा है, जिनका बनना कई राशियों के लिए शुभ रहेगा. आज यहां पर आप पंचांक-अर्धकेन्द्र योग के बनने के समय से लेकर राशियों पर पड़ने वाले इनके प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Shani Trayodashi 2026
1 / 6

आज 27 जून 2026, वार शनिवार को शनि त्रयोदशी है, जिसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिष दृष्टि से भी आज का दिन खास है क्योंकि पंचांक योग और अर्धकेन्द्र योग का महासंयोग बन रहा है, जिनका सकारात्मक प्रभाव आज से कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा. द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज सुबह 2 बजकर 26 मिनट पर ग्रह शुक्र और अरुण ने पंचांक योग बनाया है, जिसके बाद दोपहर में 4 बजकर 8 मिनट पर ग्रह शनि और मंगल अर्धकेन्द्र योग बनाएंगे. चलिए अब जानें आज से किन 5 राशियों को शनिदेव और पंचांक-अर्धकेन्द्र योग के शुभ प्रभाव से लाभ होने के योग हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

ईमानदारी से अपना काम करने के कारण आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आपके आसपास के लोग आपकी प्रतिभा की तारीफ करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो उसमें प्यार और नयापन अधिक रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

अधिकारियों की मदद करने से आपको लाभ होगा. साथ ही ऑफिस में आपकी छवि सुधरेगी. इसके अलावा धन की कमी से कुछ समय के लिए आपको राहत मिलेगी. बड़े-बुजुर्गों से यदि आपका मतभेद चल रहा है तो वो दूर होगा.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साथ ही आप बिना डरे लोगों के सामने अपने विचार व्यक्त कर पाएंगे. इसके अलावा नए काम की शुरुआत करना ठीक रहेगा. बता दें कि सेहत का साथ भी आज से आपको मिलने वाला है. ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

जिन लोगों का हाल ही में दिल टूटा है, उनके जीवन में जल्द ही सच्चा प्यार दस्तक देगा. साथ ही घरवालों से बिगड़े रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा. बता दें कि इनकम में बढ़ोतरी का अनुभव भी इस दौरान आप करने वाले हैं. ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: कर्क समेत इन 5 राशियों का आज से अच्छा समय शुरू, राशि अनुसार जानें अपने दिन का हाल

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-6 / 6

कमाई के नए मौके को अपने हाथ से नहीं जाने देंगे तो आर्थिक स्थिति में बहुत तेजी से प्रगति होगी. साथ ही जीवनसाथी के अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा हड्डियों के दर्द से कुछ राहत मिलेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन