Shani Jayanti 2026 Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, शनि जयंती पर बनेगा अद्भुत 'केदार योग'

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती का दिन सनातन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिस दिन व्रत रखने के साथ विशेषतौर पर शनि महाराज की पूजा की जाती है. साल 2026 में शनि जयंती के दिन अद्भुत केदार योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. यहां पर आप शनि जयंती की तिथि और उस दिन बनने वाले केदार योग से लाभ कमाने वाली 5 राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे.

Shani Jayanti 2026
1 / 6

शनि महाराज की पूजा के लिए शनि जयंती का दिन बेहद खास होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 16 मई 2026 को देशभर में शनि जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति से कई साल बाद केदार योग बन रहा है. शास्त्रों में केदार योग को शुभ फल देने वाला योग माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन में स्थिरता लेकर आता है. चलिए अब जानते हैं केदार योग का शनि जयंती पर बनना किन 5 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

नई उर्जा के साथ किए गए कार्य सफलता प्रदान करेंगे. इस दौरान भूमी में निवेश करना आपके लाभदायक रहेगा. इसके अलावा आपसी संबंधों में आई कटुता खत्म होगी और रिश्ते पहले से मजबूत होंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

कार्यस्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सभी काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ भी इस दौरान दुकानदारों को होने वाला है, लेकिन इसके लिए भागदौड़ अधिक करनी होगी. बता दें कि घर का वातावरण इन दिनों आपके अनुकूल अधिक रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

नौकरों की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और बॉस के सामने आपकी इमेज सुधरेगी. इसके अलावा भवन से जुड़े कानूनी मामले हल होंगे और आर्थिक लाभ होगा. बता दें कि इस दौरान अचानक से मिले साझेदार बिजनेस में मोटा लाभ करवाएंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

यात्रा को न टालना कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान नए साझेदार मिलेंगे. इसके अलावा युवाओं के करियर को बूस्ट मिलेगा और समाज में नाम होगा. बता दें कि घर का वातावरण इन दिनों बढ़िया रहेगा.  

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

बुरी संगत से दूर रहने के कारण विवाहित जातक किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. इसके अलावा घर का माहौल पहले से बेहतर होगा. साथ ही एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन