Palm Reading Tips: हथेली के ये पर्वत डालते हैं धन-ऐश्वर्य पर गहरा असर, जानें कौन-सा माउंट बनाता है धनवान

Palm Reading Tips: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली जीवन का नक्शा है, जिसके पर्वत भाग्य, धन और सफलता के संकेत देते हैं। आइए जानते हैं, हथेली के कौन-से पर्वत धन-ऐश्वर्य पर सर्वाधिक प्रभाव डालते हैं?

Palm-Reading-Tips
1 / 9

विज्ञापन

हथेली पर धनवान होने की रेखा

हथेली पर धनवान होने की रेखा2 / 9

Palm Reading Tips: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली को केवल रेखाओं का समूह नहीं, बल्कि जीवन का नक्शा माना गया है। इसमें मौजूद पर्वत व्यक्ति की सोच, भाग्य, सफलता और आर्थिक स्थिति तक के संकेत देते हैं। माना जाता है कि कुछ विशेष पर्वत यदि विकसित हों तो व्यक्ति के जीवन में धन, सम्मान और ऐश्वर्य अपने-आप बढ़ने लगते हैं। यही कारण है कि हस्तरेखा विशेषज्ञ इन उभारों को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं।

विज्ञापन

हथेली पर धन योग

हथेली पर धन योग3 / 9

आपको बता दें, हथेली पर दिखने वाले उभरे भाग अलग-अलग ग्रहों से जुड़े होते हैं। ये किसी न किसी ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब ये संतुलित और विकसित होते हैं, तो जीवन में स्थिरता और आर्थिक मजबूती आने की संभावना मानी जाती है। आइए जानते हैं, हथेली के कौन-से माउंट यानी पर्वत धन और ऐश्वर्य पर सबसे अधिक असर डालते हैं?

गुरु पर्वत: नेतृत्व शक्ति

गुरु पर्वत: नेतृत्व शक्ति4 / 9

तर्जनी के नीचे स्थित गुरु पर्वत को ज्ञान और सत्ता का प्रतीक माना जाता है। यदि यह उन्नत हो तो व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। ऐसे लोग समाज में सम्मान पाते हैं और करियर में तेजी से आगे बढ़ते हैं। आर्थिक रूप से भी इन्हें मजबूत स्थिति मिलने के संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन

शुक्र पर्वत: सुख-सुविधा

शुक्र पर्वत: सुख-सुविधा5 / 9

अंगूठे के नीचे स्थित शुक्र पर्वत जीवन में आकर्षण और भौतिक सुखों से जुड़ा होता है। यह यदि विकसित हो तो व्यक्ति को आरामदायक जीवन, अच्छे संबंध और धन-संपत्ति का लाभ मिलता है। ऐसे लोग जीवन के सुखों को संतुलित रूप से जीते हैं।

सूर्य पर्वत: प्रसिद्धि और सम्मान

सूर्य पर्वत: प्रसिद्धि और सम्मान6 / 9

अनामिका के नीचे सूर्य पर्वत व्यक्ति की पहचान और प्रतिष्ठा को दर्शाता है। यह उभरा हो तो नाम और धन दोनों मिलते हैं। कई बार ऐसे लोगों को अचानक सफलता और लोकप्रियता प्राप्त होती है।

विज्ञापन

बुध पर्वत: कुशाग्रता और व्यापारिक बुद्धि

बुध पर्वत: कुशाग्रता और व्यापारिक बुद्धि7 / 9

छोटी उंगली के नीचे स्थित बुध पर्वत व्यापार और संचार क्षमता का प्रतीक है। यह मजबूत हो तो व्यक्ति समझदारी से निर्णय लेकर धन अर्जित करता है। व्यापार में तेजी से वृद्धि की संभावना बढ़ती है।

शनि पर्वत: अनुशासन और स्थिर भाग्य

शनि पर्वत: अनुशासन और स्थिर भाग्य8 / 9

मध्यमा के नीचे शनि पर्वत अनुशासन और भाग्य का आधार माना जाता है। यह मजबूत हो तो व्यक्ति मेहनत के बल पर स्थायी संपत्ति और सुरक्षित भविष्य बना सकता है।

विज्ञापन

धन योग के विशेष संकेत

धन योग के विशेष संकेत9 / 9

यदि हथेली में भाग्य रेखा स्पष्ट हो और बीच में त्रिकोण आकार बने तो इसे 'धन योग' माना जाता है। ऐसे संकेत व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता और अवसरों की वृद्धि की ओर ले जाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन