Numerology: इन 3 मूलांक वालों की दोस्ती होती है बेमिसाल, कभी नहीं छोड़ते अपने मित्रों का साथ

Numerology: किसी की जन्म तारीख से उसके मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में जानकर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी बातों का पता कर सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, कई मूलांक के लोगों दोस्ती के मामले में बहुत ही अच्छे होते हैं.

Numerology
1 / 6
most trusted friends as per Numerology

Friendship Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2, 6 और 9 वाले लोग दोस्ती की मिसाल बनते हैं. यह लोग हर सुख-दुख में दोस्ती निभाते हैं. मुश्किलों में भी यह लोग दोस्ती में मदद से पीछे नहीं हटते हैं. चलिए इन मूलांक वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

दिल से निभाते हैं दोस्ती

दिल से निभाते हैं दोस्ती2 / 6

इन मूलांक के लोग दोस्ती को दिल से निभाते हैं. हर परिस्थितियों में दोस्त के साथ खड़े रहते हैं. यह लोग वफादारी और ईमानदारी का प्रतीक होते हैं. ये भी पढ़ें - Shukra Gochar 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर गए शुक्र, इन 4 राशियों का बढ़ेगा तनाव, परेशान करेगी फिजूलखर्ची

विज्ञापन

मूलांक 2 वाले लोग

मूलांक 2 वाले लोग3 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 और इनके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. यह लोग भावनात्मक और सहयोगी स्वभाव के होते हैं. रिश्तों की अहमियत को समझते हैं. दोस्ती को अच्छे से निभाते हैं. यह लोग रिश्ते में हमेशा विश्वास और ईमानदारी बनाए रखते हैं.

मूलांक 6 वाले लोग

मूलांक 6 वाले लोग4 / 6

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. यह लोग रिश्ते निभाने में अच्छे होते हैं. दोस्ती के संबंध को अच्छे से समझते हैं. मुश्किल समय में भी दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं. यह लोग दोस्ती की मिसाल साबित होते हैं. ये भी पढ़ें – Hast Rekha Shastra: हथेली पर इस जगह का उभरा होना देता है करियर में सफलता, जानिए कैसा है आपका भविष्य

विज्ञापन

मूलांक 9 वाले लोग

मूलांक 9 वाले लोग5 / 6

महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 और स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल ग्रह का प्रभाव यह लोग साहसी होते हैं. दोस्ती को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं. हमेशा दोस्तों की मदद करते हैं और परेशानी के समय दोस्त के लिए मददगार साबित होते हैं.

डिस्क्लेमर

डिस्क्लेमर6 / 6

इस खबर में इन मूलांक के बारे में अंकशास्त्र पारंपरिक मान्यता के अनुसार बताया गया है. लोगों की सोच के अनुसार, उनका व्यवहार अलग हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media and AI) यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन