Numerology: जन्मजात लीडर होते हैं इस मूलांक के लोग, Raghav Chadha भी करते हैं इसे रिप्रेजेंट
Raghav Chadha Mulank Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक यानी जन्म तिथि का अपना अलग महत्व है, जिनका ग्रहों और नक्षत्रों के समान ही व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा के मूलांक वालों की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं.

बीते कुछ समय से राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है और जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले भी राघव अपने बेबाक अंदाज और जनता की परेशानियों के मुद्दों को उठाने के लिए चर्चा में रह चुके हैं. हालांकि, इसके पीछे उनके मूलांक की भी खास भूमिका हो सकती है. चलिए जानते हैं प्रखर वक्ता राघव चड्ढा के मूलांक और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में.
राघव चड्ढा का मूलांक क्या है?
2 / 6सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 2 है. दरअसल, जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 2, 11, 20 या 29 होती है, अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनका मूलांक 2 होता है.
राघव चड्ढा के मूलांक का स्वामी ग्रह कौन है?
3 / 6राघव चड्ढा का मूलांक 2 है, इसलिए उनका स्वामी ग्रह चंद्रमा है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, शीतलता, सुख, शांति, मानसिक शांति और माता आदि का कारक माना जाता है.
मूलांक 2 के लोग कैसे होते हैं?
4 / 6अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 2 वालों का स्वभाव सरल होता है, जो काफी भावुक भी होते हैं. ये सादगी से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं, लेकिन कोई इन्हें परेशान करता है तो फिर उसे छोड़ते भी नहीं हैं.
मूलांक 2 वालों की खूबियां
5 / 6मूलांक 2 वालों के अंदर जन्म से ही लीडरशिप के गुण होते हैं. साथ ही ये काफी क्रिएटिव होते हैं. अक्सर देखा गया है कि मूलांक 2 के लोग कला, हेल्थ, एजुकेशन, सलाहकार, मार्केटिंग व HR जैसे क्षेत्रों में अच्छा काम करते हैं और नाम कमाते हैं.
मूलांक 2 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
6 / 6अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 2 वाले बहुत ज्यादा सोचते हैं. ये हर फैसला सोच-समझकर और अपने हिसाब से लेते हैं, लेकिन इसके चक्कर में कई बार इनके हाथ से शानदार अवसर निकल जाते हैं. साथ ही इनके मूड स्विंग्स बहुत होते हैं, जिसके कारण अक्सर ये आगे बढ़ने से पीछे रह जाते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.



















