Numerology: इस मूलांक के लोग होते है गजब के आत्मविश्वासी, बनते हैं Himanta Biswa Sarma जैसे सफल नेता

Numerology: कुछ लोग अपने गजब के आत्मविश्वास, तर्क शक्ति और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इसमें उनके मूलांक की भी अहम भूमिका होती है. आज यहां पर आप मूलांक 1 वाले लोगों के गुणों के बारे में जानेंगे, जो कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का भी अंक है.

Himanta Biswa Sarma
1 / 6

हर व्यक्ति के काम करने की क्षमता अलग होती है, लेकिन कुछ लोगों में असाधारण आत्मविश्वास और कमाल की नेतृत्व क्षमता देखने को मिलती है. ऐसे लोग अपनी तर्क शक्ति और कौशल से दूसरों को प्रभावित करते हैं और अक्सर सफल नेता बनकर उभरते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इसके पीछे उनकी जन्म तिथि यानी मूलांक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. मूलांक 1 वाले लोगों में ये सभी गुण स्वाभाविक रूप से पाए जाते हैं. खास बात ये है कि असम के 15वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का भी मूलांक 1 है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं मूलांक 1 वालों की विशेषताओं के बारे में.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का मूलांक

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का मूलांक2 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1, 10, 19 या 28 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक एक होता है. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का जन्म 1 फरवरी 1968 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 1 है.

विज्ञापन

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह3 / 6

ग्रहों के राजा सूर्य को मूलांक 1 का स्वामी ग्रह माना जाता है, जो कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, त्वचा, तेज, यश, राजनीति और सेहत आदि के कारक हैं. बता दें कि जीवन के इन पहलुओं पर सूर्य ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है.

मूलांक 1 वालों के अंदर कूट-कूटकर भरा होता है आत्मविश्वास

मूलांक 1 वालों के अंदर कूट-कूटकर भरा होता है आत्मविश्वास4 / 6

मूलांक 1 वालों के अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है. ये हर परिस्थिति में अपने विचारों को पूरे Confidence से Present करते हैं. ये मुश्किलों से घबराते नहीं हैं, बल्कि डटकर उनका सामना करते हैं. इसके अलावा इनके अंदर लीडरशिप की कई Qualities होती हैं, जो इन्हें करियर में आगे बढ़ने में काफी मदद करती हैं.

विज्ञापन

सफल राजनेता बनने की रहती है संभावना

सफल राजनेता बनने की रहती है संभावना5 / 6

आपको बता दें कि मूलांक 1 के लोगों के एक सफल राजनेता बनने की संभावना अधिक होती है क्योंकि इनकी संवाद शक्ति कमाल की होती है. ये अपनी बातों को बहुत ही बढ़िया ढंग से व्यक्त करते हैं. साथ ही लोगों की परेशानियों का हल ढूंढने में होशियार होते हैं.

मूलांक 1 वालों के लिए best Career Options

मूलांक 1 वालों के लिए best Career Options6 / 6

राजनीति के अलावा मूलांक 1 के लोग सरकारी नौकरी में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. इसके अलावा ये मैनेजमेंट, उद्यमी, सलाहकार और स्वतंत्र व्यवसाय आदि क्षेत्रों में अच्छा नाम व पैसा कमाते हैं. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन