Numerology: मूलांक 1 के साथ इस भाग्यांक का कॉम्बिनेशन होता है बेस्ट, राजा जैसी जिंदगी जीते हैं ऐसे लोग

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका मूलांक पता कर सकते हैं. इसी प्रकार जन्म तिथि, महीने और वर्ष के अंकों को जोड़कर भाग्यांक निकाल सकते हैं.

Mulank 1.jpg
1 / 7
mulank or bhagyank lucky combination

Mulank and Bhagyank Combination: मूलांक के साथ कई भाग्यांक का होना बेहद लकी माना जाता है. बेस्ट मूलांक और भाग्यांक कॉम्बिनेशन होने पर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करता है और आगे बढ़ता है. आइये मूलांक 1 के लिए भाग्यांक के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 का बेस्ट भाग्यांक कॉम्बिनेशन

मूलांक 1 का बेस्ट भाग्यांक कॉम्बिनेशन2 / 7

किसी का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है. इन लोगों का भाग्यांक 9 होना बेहद लकी होता है. मूलांक 1 के साथ भाग्यांक 9 का कॉम्बिनेशन अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोग

मूलांक 1 वाले लोग3 / 7

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. सूर्य को आत्मविश्वास, पिता, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है. इन लोगों का भाग्यांक 9 होना बेहद शुभ माना जाता है.

मूलांक 1 और भाग्यांक 9

मूलांक 1 और भाग्यांक 94 / 7

अगर किसी का मूलांक 1 है और उसका भाग्यांक 9 होता है, तो यह लोग बेहद लकी होते हैं. भाग्यांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल और सूर्य का संबंध अच्छा माना जाता है. सूर्य को ग्रहों का राजा और मंगल को सेनापति मानते हैं. इस संयोग से इन्हें लाभ मिलता है.

विज्ञापन

शक्तिशाली और भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग

शक्तिशाली और भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग5 / 7

मूलांक 1 और भाग्यांक 9 वाले लोग भाग्यशाली होते हैं. इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. इन लोगों को खूब पैसा मिलता है. यह लोग करियर के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं.

सुपरहिट होता है ये कॉम्बिनेशन

सुपरहिट होता है ये कॉम्बिनेशन6 / 7

अंक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य व मंगल परम मित्र माने जाते हैं. ऐसे में इन लोगों को खूब सफलता मिलती है. इन्हें जीवन में चमत्कारी लाभ देखने को मिलते हैं. कारोबार में इन लोगों को खूब मुनाफा मिलता है. आर्थिक तौर पर हमेशा मजबूत रहते हैं.

विज्ञापन

नहीं मानते हैं हार

नहीं मानते हैं हार7 / 7

यह लोग जीवन में कभी भी हार नहीं मानते हैं. हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं और उम्मीद पर खरे उतरते हैं. जीवन की हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन