Neech Bhang Rajyog: मंगल का नीचभंग राजयोग कराएगा व्यापार में वृद्धि, इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह के कर्क राशि में गोचर करने से नीचभंग राजयोग बन रहा है. मंगल कर्क राशि में नीच के होते हैं. हालांकि, कर्क राशि में गुरु के होने से गुरु-मंगल की युति बनेगी.

Mangal Dev.jpg
1 / 7
मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर (Pic Credit - AI)

Neech Bhang Rajyog: गुरु-मंगल की युति करने से नीचभंग राजयोग बनेगा. गुरु ग्रह मंगल के नीचत्व को भंग करेंगे. कर्क राशि में नीचभंग राजयोग कई राशियों के लिए शुभ रहेगा. आप लोगों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मंगल गोचर सितंबर 2026

मंगल गोचर सितंबर 20262 / 7

मंगल ग्रह इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं. मंगल 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 12 नवंबर तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे.

विज्ञापन

नीचभंग राजयोग का प्रभाव

नीचभंग राजयोग का प्रभाव3 / 7

मंगल ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है. गुरु ग्रह को ज्ञान और धन-धान्य का कारक ग्रह माना जाता है. कर्क राशि में दोनों ग्रहों की युति मेष, वृषभ, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ रहेगी. ये भी पढ़ें - Dwidwadash Yog 2026: सूर्य-गुरु का द्विद्वादश योग इन 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

मेष राशि

मेष राशि4 / 7

मेष राशि के लोगों को मंगल के नीचभंग राजयोग के बनने से फायदा होगा. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी. करियर-कारोबार में लाभ मिलेगा. आप लोगों की आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा. निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि5 / 7

वृषभ राशि के लोगों को अटका हुआ पैसा वासप मिल सकता है. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी. कमाई में वृद्धि होगी. आप लोगों को परिवार की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि6 / 7

कर्क राशि में ही मंगल और गुरु की युति हो रही है. जिससे नीचभंग राजयोग बन रहा है. इस योग के बनने से आप लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है. ये भी पढ़ें - Shani Gochar Rashifal: शनि की स्थिति इन 3 राशियों के लिए अशुभ! जीवन में देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि7 / 7

तुला राशि के लोगों को नीचभंग राजयोग के बनने से फायदा होगा. आप लोगों को कारोबार में लाभ होगा. नए काम कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आप लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन