Navpancham Yog 2026: आज बन रहा बुध-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगी करियर में उड़ान

Navpancham Yog 2026 Today: आज 17 अगस्त को बुध और शनि ग्रह दोनों रात को 8 बजकर 55 मिनट पर 120 डिग्री पर मौजूद होंगे. इससे नवपंचम दृष्टि योग का निर्माण होगा. यह कई राशियों के लिए शुभकारी साबित हो सकता है.

NAVPANCAHM YOG.jpg
1 / 6
Navpancham Yog lucky zodiac signs

Navpancham Yog 2026: नवपंचम दृष्टि योग दो ग्रहों के एक-दूसरे से 5वें और 9वें भाव में स्थित होने पर बनता है. इस योग के बनने से लकी राशियों को आर्थिक मामलों और करियर में विशेष लाभ मिलेंगे.

विज्ञापन

नवपंचम योग राशिफल

नवपंचम योग राशिफल2 / 6

बुध-शनि के बीच बन रहे नवपंचम दृष्टि योग से मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. इन लोगों को करियर में सफलता मिलेगी. नए अवसर मिलेंगे और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. आप लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. ये भी पढ़ें - Shiv Ji Puja: शिव जी की पूजा के लिए क्यों खास है सोमवार? करते हैं व्रत और पूजन, लेकिन नहीं जानते होंगे ये वजह

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

कन्या राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी. आप लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके सभी काम पूरे होंगे. नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं, तो अच्छे मौके मिल सकते हैं. हालांकि, जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मकर राशि की आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहने वाला है. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी. ये भी पढ़ें - Lakhisarai Ashok Dham Mandir: क्या है लखीसराय के अशोक धाम मंदिर की मान्यता? किस भगवान की होती है पूजा

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. आर्थिक तौर पर आप लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार में विस्तार कर सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन