Mangal Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर से खुला सिंह समेत 5 राशियों के लिए सफलता का द्वार, पैसो की कमी भी होगी दूर
Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल ने रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर लिया है. इस नक्षत्र गोचर का शुभ प्रभाव 5 राशियों के जीवन पर आज से पड़ना शुरू हो गया है. चलिए जानें मंगल गोचर के समय और प्रभाव के बारे में.

आज 5 जुलाई 2026 को सुबह 12 बजकर 1 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ने रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया है. अब 24 जुलाई 2026 की सुबह 3 बजकर 29 मिनट तक मंगल इसी नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस दौरान कुछ राशियों को महालाभ होने के योग हैं. चलिए जानें ये लकी 5 राशियां कौन सी हैं.
सिंह राशि (Leo)-
2 / 6पिछले कुछ समय से मन थोड़ा विचलित चल रहा था तो अब आपको अपनी परेशानियों का समाधान मिलेगा. साथ ही जीवन में फिर से प्यार का आगमन हो सकता है. इस दौरान आपकी सेहत भी आपका साथ देगी.
तुला राशि (Libra)-
3 / 6अज्ञात जगह से धन लाभ होने के कारण कामकाजी लोग बहुत खुश रहेंगे. साथ ही घर को जोड़ने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा. इसके अलावा हाथ-पैरों में अकड़न की समस्या काफी कम होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
4 / 6करियर से जुड़ी कोई इच्छा कामकाजी लोगों की पूरी होगी, जिसके कारण वो बहुत खुश रहेंगे. घर वालों के साथ इस दौरान शहर से बाहर कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है. इसके अलावा बाल झड़ने की समस्या काफी कम होगी.
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6गुप्त शत्रुओं का चेहरा सामने आने के कारण आप किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंसने से बच जाएंगे. साथ ही अपनी आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए तमाम प्रयास करेंगे, जो कि कामयाब भी होंगे. इसके अलावा हाथ-पैरों में दर्द की समस्या काफी कम होगी. ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6सही समय पर नए साझेदारों का साथ मिलने के कारण आप अपने डूबते बिजनेस को बचा पाएंगे. साथ ही घर वालों को जोड़ने का प्रयास सफल होगा. इस दौरान आप मित्रों के साथ भी नई यादें बनाएंगे. ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)