Mangal Uday Rashifal: आज हुआ मंगल का उदय! इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, हाथ लगेगी बड़ी सफलता

Mangal Uday Rashifal: मंगल ग्रह काफी समय से अस्त अवस्था में थे. अब मंगल का उदय हो चुका है. मंगल के उदय होने से कई राशियों के जीवन में करियर में ग्रोथ, व्यापार में लाभ, सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है.

RASHI.jpg
1 / 6
Mangal Uday bhagyashali rashiyan

Mangal Uday Rashifal: मंगल का उदय आज 2 मई 2026, दिन शनिवार को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर हो चुका है. मंगल उदय से 5 राशियों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

मेष राशि वालों के लिए स्वामी ग्रह मंगल के उदय होने से लाभ होगा. मेष राशि वालों के लिए मंगल उदय से अच्छा समय शुरू हो रहा है. आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अटके हुए काम पूरे होंगे. सेहत और आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का उदय बेहद शुभ साबित होने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों मिल सकती हैं. आपकी आय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

मंगल का उदय तुला राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा. तुला राशि वालों की कमाई बढ़ेगी. आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. मंगल उदय आपके लिए अच्छा साबित होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

वृश्चिक राशि वालों को मंगल के उदय से फायदा होगा. आपको किसी पुराने विवाद से राहत मिल सकती है. निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा. आप निवेश कर सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

मंगल उदय होने के बाद से मकर राशि का अच्छा समय शुरू हुआ है. मकर राशि के लोगों को अटके हुए काम में सफलता मिलेगी. उधार दिया हुआ अटका पैसा वापस मिल सकता है. आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन