Lucky Zodiac Signs: आज बुध की वक्री चाल इन 5 राशियों का बदलेगी हाल, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की
Budh Vakri 2026 Today: बुध ग्रह आज दोपहर को 12 बजकर 41 मिनट पर वक्री होने वाले हैं. बुध ग्रह तुला राशि में वक्री होंगे. बुध 13 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे.

Lucky Zodiac Signs: बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. बुध वक्री के प्रभाव से कई राशियों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी. इन लकी राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
बुध ग्रह वक्री राशिफल
2 / 7बुध ग्रह वक्री होने से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. इन लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. इन राशियों को लेन-देन में लाभ होगा. आर्थिक मामलों में तरक्की कर सकेंगे.
मेष राशि
3 / 7मेष राशि के जातकों को कारोबार में तरक्की मिल सकती है. नए काम करने से फायदा होगा. नौकरी में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. कारोबिरयों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. किसी बड़ी डील के होने से तगड़ा मुनाफा होगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.
कर्क राशि
4 / 7कर्क राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. निवेश से लाभ हो सकता है. हालांकि, आप निवेश का फैसला सोच-समझकर लें.
तुला राशि
5 / 7बुध ग्रह की वक्री तुला राशि में हो रही है. तुला राशि के लोगों पर इसका प्रभाव होगा. बुध वक्री से व्यापारियों को लाभ होगा. आय के नए साधन बनेंगे. कोई बड़ी डील होने से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है.
वृश्चिक राशि
6 / 7बुध की वक्री चाल से आप लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. करियर और कारोबार में आपको अच्छा फायदा हो सकता है. आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. आर्थिक मामलों के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि
7 / 7मकर राशि के लिए बुध वक्री के दौरान का समय अच्छा रहेगा. आप लोगों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.