Lucky Zodiac Signs: जुलाई का महीना इन 4 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, ग्रहों की चाल से चमकेगा भाग्य

Lucky Zodiac Signs: ग्रहों की चाल में परिवर्तन से लोगों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है. ग्रहों का नक्षत्र बदलना, राशि बदलना या वक्री-मार्गी होना राशियों को प्रभावित करता है.

RASHIFAL.jpg_fbdf14
1 / 6
july 2026 Lucky Zodiac Signs

Lucky Zodiac Signs: अब जुलाई 2026 में ग्रहों से जुड़े कई बड़े परिवर्तन होने वाले हैं. इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. ग्रहों की दिशा और दशा में बदलाव चार राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है.

विज्ञापन

जुलाई 2026 ग्रह गोचर

जुलाई 2026 ग्रह गोचर2 / 6

2 जुलाई को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, गुरु ग्रह 4 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश होगा. 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे. 16 जुलाई को सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे. 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे. इसके अलावा भी कई ग्रह परिवर्तन होंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से सिंह राशि के लोगों को लाभ मिलने की आशंका है. इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. ये भी पढ़ें - Budh Gochar: वक्री बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, करियर में तरक्की करें इन 3 राशि के लोग

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

जुलाई में होने वाले ग्रहों के परिवर्तन से तुला राशि के लोगों को लाभ होगा. इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आपको धनलाभ हो सकता है. तुला राशि वालों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके लिए निवेश का अच्छा समय है. आप सोच-विचार कर निवेश कर सकते हैं. आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मकर राशि के लोगों के लिए ग्रहों की राशि और नक्षत्र में हो रहा परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है. मकर राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को करियर में सफलता मिलेगी. घर-परिवार में रिश्ते बेहतर होंगे. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. ये भी पढ़ें - Gita Updesh: वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देंगे ये 3 उपदेश, मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

मीन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. ग्रहों के गोचर करने से मीन राशि वालों को लाभ होगा. इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा आप पुराने कर्ज को चुका सकेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन