Kaalsarp Yog 2026: 11 से 26 मई तक प्रभावी रहेगा कालसर्प योग, कम नहीं होगी इन 5 राशियों की टेंशन

Kaalsarp Yog 2026 Horoscope: आमतौर पर कालसर्प योग का जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है. इस बार मई 2026 में करीब 15 दिन तक कालसर्प योग प्रभावी रहेगा, जिसके अशुभ प्रभाव से 5 राशियां बच नहीं पाएंगी. यहां पर आप कालसर्प योग के बनने के कारण और मई 2026 में इससे प्रभावित अशुभ राशियों के बारे में जानेंगे.

Kaalsarp Yog 2026
1 / 6

11 मई से लेकर 26 मई 2026 तक कालसर्प योग प्रभावी रहेगा. इस दौरान राहु और केतु ग्रह के बीच अन्य 7 ग्रह स्थित होंगे, जिसके कारण कालसर्प योग बन रहा है. इस बार मुख्यतौर पर कालसर्प योग से 5 राशियों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनके जीवन पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं किन 5 राशियों को कालसर्प योग के अशुभ प्रभाव का अधिक सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 6

पैरों में चोट लगने के कारण आप परेशान रहेंगे. साथ ही मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा. इसके अलावा करियर के लिहाज से ये वक्त कामकाजी लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. आप किसी की साजिश का शिकार हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी इमेज को भी नुकसान होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि3 / 6

बिजनेस करने वाले लोगों को नए साझेदारों से संभलकर रहना होगा क्योंकि वो आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा सेहत से जुड़ी कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं. बता दें कि इस दौरान विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि4 / 6

किसी न किसी बात को लेकर युवाओं के मन में भय रहेगा, जो उनकी सेहत पर भी हावी हो सकता है. इन दिनों कर्ज देने से नौकरीपेशा जातक जितना बचेंगे, उतना ज्यादा अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मानसिक तनाव से छुटकारा न मिलने के कारण युवा वर्ग परेशान रहेंगे. साथ ही घर का माहौल प्रभावित होगा. इन दिनों कर्ज लेने से कारोबारियों को बचना होगा क्योंकि नुकसान हो सकता है.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि वालों के अलावा मीन राशि वालों के जीवन पर भी कालसर्प योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा. अगर आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया तो मुश्किल में फंस सकते हैं. साथ ही सेहत में कुछ ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन